छिंदवाड़ा में साड़ी दुकान से खानदानी तिजोरी ले गए चोर: 1 घंटे 20 मिनिट तक अंदर रहा एक बदमाश, दो ने बाहर रखी नजर – Chhindwara News

छिंदवाड़ा में साड़ी दुकान से खानदानी तिजोरी ले गए चोर:  1 घंटे 20 मिनिट तक अंदर रहा एक बदमाश, दो ने बाहर रखी नजर – Chhindwara News




छिंदवाड़ा के चौरई क्षेत्र अंतर्गत चमन घाटी में स्थित साड़ी महल में बुधवार रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर दुकान से करीब 30 हजार रुपए नकद और एक पुरानी खानदानी तिजोरी चुरा ले गए। पूरी घटना दुकान के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। साड़ी महल के संचालक आशीष उर्फ पिंटू जैन ने बताया कि उनका निवास दुकान के ऊपर वाले माले में ही है। रात करीब 1:39 बजे से 3 बजे के बीच तीन संदिग्ध युवक दुकान के सामने कैमरे में नजर आए। इसी दौरान एक चोर दुकान के भीतर घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। सुबह जब दुकान खोली गई तो ताला टूटा हुआ मिला, जिसके बाद चोरी का पता चला। तत्काल इसकी सूचना गुरुवार सुबह चौरई थाना पुलिस को दी गई। पीड़ित की ओर से थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई है। पुलिस का दावा चौरई थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो चुकी है। फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



Source link