दैवेभो व संविदा कर्मचारियों का सतपुड़ा भवन के सामने प्रदर्शन: वेतन कटौती आदेश का विरोध और नियमितीकरण की मांग, कहा-मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज होगा – Bhopal News

दैवेभो व संविदा कर्मचारियों का सतपुड़ा भवन के सामने प्रदर्शन:  वेतन कटौती आदेश का विरोध और नियमितीकरण की मांग, कहा-मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज होगा – Bhopal News




प्रदेश के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी, स्थायी कर्मी, आउटसोर्स, संविदा एवं अंशकालीन कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सतपुड़ा भवन के सामने आंदोलन शुरू कर दिया है। कर्मचारी राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कर्मचारी श्रेणियों को समाप्त किए जाने के फैसले और कर्मचारियों को नियमित नहीं किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही वर्ष 2019 में जारी आदेश के तहत नव नियुक्त कर्मचारियों के वेतन से 70, 80 और 90 प्रतिशत तक की कटौती के आदेश वापस नहीं लिए जाने को लेकर भी कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। आंदोलन में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी शामिल हुईं। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई। मांगों की उपेक्षा से बढ़ रहा आक्रोश मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने कहा कि राज्य सरकार लगातार कर्मचारियों के साथ संवादहीनता का वातावरण बना रही है। कर्मचारियों की मांगों की लगातार उपेक्षा से सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न तो कर्मचारियों की जायज मांगों पर ध्यान दे रही है और न ही उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन कर रही है। इसी के चलते 12 सूत्रीय मांगों को लेकर यह प्रदर्शन शुरू किया गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों की मांगें



Source link