मऊगंज में गायिका राखी द्विवेदी का नशामुक्ति गीत: ‘नशा न करना मान लो कहना’ बोल के जरिए लोगों को जागरूक किया – Mauganj News

मऊगंज में गायिका राखी द्विवेदी का नशामुक्ति गीत:  ‘नशा न करना मान लो कहना’ बोल के जरिए लोगों को जागरूक किया – Mauganj News




मऊगंज जिले की नईगढ़ी तहसील में लोकगीत गायिका राखी द्विवेदी का नशामुक्ति पर आधारित एक गीत इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। जन अभियान परिषद के कार्यक्रम में गाए गए इस गीत का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नशे से होने वाली बर्बादी को बड़े ही सरल अंदाज में समझाया गया है। यह गीत 20 जनवरी को नईगढ़ी जनपद सभागार में आयोजित विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम में पेश किया गया था। ‘ग्रामोदय से अभ्युदय’ अभियान के तहत हुए इस कार्यक्रम का मकसद समाज को नशे की लत से दूर करना था। गायिका राखी द्विवेदी ने ‘नशा न करना मान लो कहना’ बोल के जरिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति में शराब, बीड़ी और गुटखा जैसे नशों से सेहत और परिवार को होने वाले नुकसान के बारे में बताया। लोकधुन में छिपा है परिवार का दर्द राखी द्विवेदी के इस गीत में केवल नसीहत नहीं, बल्कि एक मां, पत्नी और बच्चों के दर्द को भी पिरोया गया है। गीत के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि नशा न केवल इंसान को खत्म करता है, बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। जन अभियान परिषद के पदाधिकारियों का कहना है कि लोकभाषा और संगीत के माध्यम से दिया गया संदेश लोगों के दिल तक जल्दी पहुंचता है, यही वजह है कि लोग इस वीडियो को खूब पसंद और शेयर कर रहे हैं।



Source link