2 साल में 7 मिलियन सब्सक्राइबर, खंडवा का ये लड़का बना सोशल मीडिया स्टार

2 साल में 7 मिलियन सब्सक्राइबर, खंडवा का ये लड़का बना सोशल मीडिया स्टार


Last Updated:

Khandwa News: तमजीद खान ने लोकल 18 से कहा कि उन्होंने साल 2023 के अंत में वीडियो बनाना शुरू किया था. शुरुआत हरगिज आसान नहीं थी. पहले उनके वीडियो पर व्यूज नहीं आते थे. लोग मजाक उड़ाते और ताने मारते थे.

खंडवा. मध्य प्रदेश ही नहीं, अब पूरे देश में खंडवा के एक युवक के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. इमोशनल कंटेंट से लोगों का दिल छूने वाले इस युवक का नाम है तमजीद खान, जो आज 7 मिलियन से ज्यादा लोगों की पसंद बन चुके हैं. खंडवा जैसे छोटे शहर की गुलमोहर कॉलोनी में रहने वाले तमजीद खान ने वह कर दिखाया, जिसका सपना आज हजारों युवा देखते हैं. कभी सामान्य परिवार से निकलकर संघर्ष करने वाला यह लड़का आज सोशल मीडिया की दुनिया में एक बड़ा नाम बन चुका है. तमजीद खान का यूट्यूब चैनल tamjeed_khan_official आज लाखों नहीं बल्कि करोड़ों व्यूज बटोर रहा है. इंस्टाग्राम पर उनके 1.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जबकि यूट्यूब पर 4.34 मिलियन सब्सक्राइबर जुड़ चुके हैं. यही वजह है कि आज उन्हें खंडवा का टॉप सोशल मीडिया हैंडलर माना जाता है.

तमजीद ने अपनी पढ़ाई खंडवा के कॉलेज से की है. उनके पिता पेशे से ठेकेदार हैं. वहीं खुद तमजीद भी डिस्मेंटल की फील्ड में ठेकेदारी का काम करते थे लेकिन वीडियो बनाने के शौक ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी. लोकल 18 से खास बातचीत में तमजीद खान बताते हैं कि उन्होंने 2023 के आखिर में वीडियो बनाना शुरू किया था. शुरुआत आसान नहीं थी. पहले वीडियो पर व्यूज नहीं आते थे, लोग मजाक उड़ाते थे, ताने मारते थे और कई बार डिमोटिवेट भी किया गया. शुरुआत में लोग उल्टा-सीधा बोलते थे लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. धीरे-धीरे मेहनत रंग लाई और आज वही लोग हमारे साथ फोटो खिंचवाने आते हैं. आज हालात ऐसे हैं कि लोग उन्हें घर बुलाकर कहते हैं कि हमारे बच्चों के साथ भी वीडियो बना दीजिए. समाज में उन्हें अलग पहचान और सम्मान मिलने लगा है.

एक वीडियो पर 173 मिलियन व्यूज
तमजीद खान के इमोशनल वीडियो खास इसलिए हैं क्योंकि उन्हें पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सकता है. उनके कंटेंट में न गाली है और न फूहड़पन बल्कि सीख और भावनाएं होती हैं. तमजीद बताते हैं कि उनकी एक वीडियो 173 मिलियन व्यूज तक पहुंच चुकी है. आज स्थिति यह है कि वीडियो अपलोड करते ही एक घंटे के अंदर रिजल्ट सामने आ जाता है, जो सालों की मेहनत का नतीजा है. वह बताते हैं कि लोग अक्सर समझते हैं कि उनके दो चैनल हैं लेकिन ऐसा नहीं है. उनका एक ही चैनल है, जिसमें उनके मामा भी साथ मिलकर कंटेंट बनाते हैं. दोनों मिलकर टीम वर्क से आगे बढ़ रहे हैं.

तमजीद का युवाओं को संदेश
अब तमजीद का सफर भारत तक ही सीमित नहीं रहा. हाल ही में उन्हें बैंकॉक में आयोजित एक इंटरनेशनल इवेंट में बुलाया गया था, जहां उन्हें अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया. इस पल को वह अपने जीवन का सबसे गर्व का क्षण बताते हैं. तमजीद कहते हैं कि हमें खुशी है कि हमने भारत का नाम बाहर जाकर रोशन किया. अंत में तमजीद युवाओं को संदेश देते हैं कि अगर आप वीडियो बनाना चाहते हैं, तो सोचना बंद करें और शुरुआत करें. समय जरूर लगेगा लेकिन अगर कंटेंट अच्छा होगा, परिवार के देखने लायक होगा, तो सफलता जरूर मिलेगी. उन्होंने लोकल 18 का भी धन्यवाद किया और कहा कि ऐसे प्लेटफॉर्म छोटे शहरों की आवाज को आगे तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homemadhya-pradesh

2 साल में 7 मिलियन सब्सक्राइबर, खंडवा का ये लड़का बना सोशल मीडिया स्टार



Source link