MP: अधूरा ओवरब्रिज बना खौफनाक हादसा, 50 फीट नीचे गिरे बाइक सवार; सांसद ने दी सख्त कार्रवाई के निर्देश

MP: अधूरा ओवरब्रिज बना खौफनाक हादसा, 50 फीट नीचे गिरे बाइक सवार; सांसद ने दी सख्त कार्रवाई के निर्देश


Last Updated:

Khandwa News: खंडवा में अधूरी त्रिभुजीय ओवरब्रिज पर बाइक सवार 50 फीट नीचे गिर गए, जिसमें कमल और बलवंत डाबर गंभीर रूप से घायल हुए. इस हादसे में कोई चेतावनी बोर्ड नहीं था. पुलिस ने ब्रिज कॉन्ट्रेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Khandwa Bridge Collapse News: एमपी के खंडवा में निर्माणाधीन ब्रिज पर हुई हादसे की खबर ने पूरे इलाके को हिला दिया है. शहर के खेड़ापति हनुमान मंदिर के सामने त्रिभुजीय ओवरब्रिज के अधूरे हिस्से से बाइक सवार 50 फीट नीचे गिर गए. इस हादसे में कमल डाबर और बलवंत डाबर गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है. दोनों एक ही परिवार के हैं और तीन बाइक सवार गलती से अधूरे ब्रिज पर चढ़ गए थे. खंडवा कोतवाली पुलिस ने ब्रिज कॉन्ट्रेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में पता चला कि निर्माणाधीन ब्रिज पर कोई चेतावनी बोर्ड या साइन नहीं लगाया गया था, जिससे यह हादसा हुआ. इस हादसे ने स्थानीय प्रशासन और सेतु निगम की गंभीर लापरवाही को भी उजागर किया है. यह ओवरब्रिज पिछले 8 साल से बन रहा है, लेकिन अब तक अधूरी हालत में लोगों के लिए जोखिमपूर्ण साबित हो रहा है.

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और उन्होंने आश्वासन दिया कि इस साल के आखिर तक ब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा. सांसद ने दुर्घटना के पीड़ितों के लिए उचित राहत देने और भविष्य में इस तरह के हादसों को रोकने के उपाय करने की बात कही. वहीं, इस हादसे की याद दिलाते हुए, हाल ही में नोएडा के सेक्टर 150 में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की भी इसी तरह की लापरवाही के कारण मौत हो गई थी. दोनों घटनाएं यह साफ करती हैं कि अधूरे निर्माण और सुरक्षा की अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है.

सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था अनिवार्य
विशेषज्ञों का कहना है कि निर्माण स्थलों पर चेतावनी बोर्ड, पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था अनिवार्य होनी चाहिए. इसके साथ ही आम जनता को भी सावधानी बरतनी चाहिए. खंडवा हादसा और नोएडा में युवराज की मौत दोनों ही हमें यह याद दिलाते हैं कि सुरक्षा को नजरअंदाज करना कभी भी भारी पड़ सकता है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

MP: अधूरा ओवरब्रिज बना खौफनाक हादसा, 50 फीट नीचे गिरे बाइक सवार



Source link