Last Updated:
IRCTC Bharat Gaurav Tourist Train: आईआरसीटीसी ने मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से चारों धाम यात्रा का पैकेज शुरू किया है, जिसके स्लीपर क्लास की कीमत 19990 रुपये से शुरू होती है. जानें ये ट्रेन एमपी के किन-किन स्टेशनों से गुजरेगी.
Jabalpur News: यदि आप चारों धाम की यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो अब इससे बेहतरीन मौका नहीं मिलेगा. क्योंकि, IRCTC एक बेहतरीन पैकेज लेकर आया है. इसके तहत मात्र 20 हजार रुपये खर्च कर चारों धाम की यात्रा आप कर सकते हैं. दरअसल मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी का विशेष प्लान है. इसमें आईआरसीटीसी द्वारा संचालित भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 10 अप्रैल को इंदौर से रवाना होगी. यह ट्रेन भोपाल मंडल के रानी कमलापति और इटारसी स्टेशनों के साथ-साथ उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और अनूपपुर स्टेशनों से भी गुजरेगी.
10 रात और 11 दिन का टूर
इस ट्रेन द्वारा यात्रियों को पुरी, गंगासागर, गया, वाराणसी और अयोध्या जैसे प्रमुख धार्मिक और दक्षिणी स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. इतना ही नहीं भगवान जगन्नाथ के दर्शन, गंगा सागर में संगम स्नान, गया में पिंडदान, काशी विश्वनाथ और बाबा बैजनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का मौका भी मिलेगा. यह टूर 10 रात और 11 दिन का होगा, जहां प्रति व्यक्ति 19 हजार 990 रुपए खर्च करने होंगे.
इस तरह होगा टूर पैकेज, किराया
यात्रियों को इस टूर पैकेज के लिए इकोनॉमी श्रेणी मतलब स्लीपर के लिए सबसे कम 19 हजार 990 प्रति व्यक्ति, थर्ड एसी के लिए 32 हजार 800 रुपए और सेकंड एसी के लिए 43 हजार 250 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे. इसके अलावा इस टूर में रहने से लेकर खाने की सारी सुविधा दी जाएगी. इसमें स्थानीय भ्रमण, होटल में ठहरने की व्यवस्था, इंश्योरेंस, ऑन बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग जैसी सुविधाएं शामिल होंगी.
इस तरह करें बुकिंग
इच्छुक श्रद्धालु यात्रा की बुकिंग के लिए स्थानीय स्टेशन में जाकर या आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन सहित अधिकृत एजेंट के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें