MP TOP NEWS: भोपाल में डॉग लवर के साथ मारपीट; भोजशाला मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

MP TOP NEWS: भोपाल में डॉग लवर के साथ मारपीट; भोजशाला मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई


MP News LIVE: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास.

मध्य प्रदेश की लेटेस्ट खबरें

भोजशाला को लेकर आज SC की सुनवाई

भोपाल के भोजशाला मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी, जिसमें बसंत पंचमी पर वाग्देवी की पूरे दिन पूजा को लेकर फैसला आने की संभावना है. सुनवाई को देखते हुए भोजशाला परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. करीब 8 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और 300 मीटर के दायरे को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है.

भोपाल में कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद

भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें एक महिला ने डॉग लवर के साथ बदतमीजी की. मामले में बचाने आए डॉग लवर दोस्त को गंभीर चोट आई. पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आगरा-झांसी हाईवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, धान से भरा वाहन जलकर खाक

आगरा-झांसी हाईवे पर जौरासी घाटी के पास एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई. ट्रक धान से भरा हुआ था और आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. देखते ही देखते आग ने ट्रक के आगे के टायर, केबिन और धान की बोरियों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस हादसे में ट्रक और धान की बोरियों को मिलाकर लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. राहत की बात यह रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.



Source link