टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने में अब तकरीबन 2 हफ्ते का समय रह गया है. सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है. भारतीय टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. बता दें कि ये पहला मौका होगा जब टी20 विश्व कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. वहीं, एशिया की 8 टीमें भाग लेंगी. टूर्नामेंट को लेकर माहौल बन चुका है. क्रिकेट एक्सपर्ट अभी से अपनी राय देने लगे हैं. इसी क्रम में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है. क्लार्क के बयान से क्रिकेट जगत में तरह-तरह की बाते हो रही हैं. टीम इंडिया टी20 विश्व कप में अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेलेगा. वहीं, 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला होने की उम्मीद है.एशिया कप में टीम इंडिया ने कई बार पाकिस्तान को बुरी तरह से रौंदा था.
बता दिया फाइनलिस्ट
गौरतलब है कंगारू कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस बार का विश्व कप फाइनल खेला जाएगा. बता दें कि पिछली बार भारत और ऑस्ट्रेलिया 2024 के टी20 विश्व कप में टकराए थे. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से हराया था. उस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 98 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. वहीं, अगर बात करें टीम इंडिया के मैचों की तो वह ग्रुप स्टेज के मैचों में पाकिस्तान, यूएसए, नीदरलैंड और नामिबिया जैसी टीम से भिड़ेगी. वहीं, ग्रुप बी की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और ओमान आमने-सामने होंगी.
2 बार की विजेता है टीम इंडिया
बता दें कि टीम इंडिया ने आज तक 2 बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है. साल 2007 में पहली बार टी20 विश्व कप का आयोजन हुआ था. महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पहली ही बार आयोजित हुए टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा था. उसके बाद 17 सालों बाद विश्व कप के सूखे को रोहित शर्मा ने खत्म किया और साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने अपना दूसरा टी20 खिताब जीतने का कारनामा किया था.
‘काफी कुछ सीखना होगा’
दरअसल, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने एक पॉडकास्ट के दौरान बात करते हुए कहा,’सभी रोमांचक मैच देखना चाहते हैं,लेकिन भारत लंबे समय से पाकिस्तान को मात देता आया है. पाकिस्तान कभी भी भारत के करीब भी नहीं आ पाता है. पाकिस्तान को अभी भी भारत से जीतना और दबाव से निपटने पर काम करना होगा. अभी उन्हें काफी कुछ सीखना और अपने पर काम करना होगा.’
ये भी पढ़ें: फिफ्टी से चूकने के बावजूद सूर्या ने रचा इतिहास, रोहित-धवन की खास फेहरिस्त में जुड़ा नाम, ऐसा करने वाले चौथे भारतीय