टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने में 15 दिनों का समय रह गया है. भारतीय टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है. सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह हराया. कुछ दिनों पहले विध्वंसक खिलाड़ी तिलक वर्मा के बाहर होने की खबर आई. दरअसल, पेट खराब होने की वजह से वह न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के शुरुआती तीन मैचों से बाहर हो गए थे. फिलहाल, बेंगलुरु में स्थित बीसीसीआई का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनका रिहैब चल रहा है. वह लगातार विश्व कप की तैयारियों में जुटे हुए और फिट होने का पूरा प्रयास कर रहे हैं. इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा की है, जो कि तेजी से फैल रही है. क्रिकेट फैंस उसपर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
भारत के लिए राहत
बता दें कि विश्व कप से 2 हफ्ते पहले तिलक वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह फिट नजर आ रहे हैं और उनका फिट होना टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी जैसा है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह एक्सरसाइज करते दिखाई दे रहे हैं. उसमें उन्होंने कैप्शन लिखा है-‘ई कसर नहीं छोड़ रहे, कमबैक सून’.तिलक पेट से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं और उन्हें सर्जरी की जरूरत थी. तिलक की जगह श्रेयस अय्यर को टीम में जगह दी गई है.
मिडिल रही कमजोर कड़ी
टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर हमेशा से ही एक कमजोर कड़ी रहा है. ऐसे में तिलक का फिट होना बेहद ही शुभ संकेत है. वह टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के मुख्य खिलाड़ियों में से एक हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज में भी उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने उस सीरीज में शानदार प्रदर्शन की बदौलत 187 रन बनाए थे और उस सीरीज के टॉप स्कोरर रहे थे. इस दौरान तिलक ने 2 पचासे ठोके थे. इसके साथ ही तिलक वर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी में भी 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 109 और 39 रनों की पारियां खेली थी.
तिलक का टी 20 करियर
साल 2023 में तिलक वर्मा ने अपने टी20 करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने अपने अभी तक के करियर में खेले 40 मैचों की 37 पारियों में 49.80 की धमाकेदार बल्लेबाजी औसत और 145.89 के स्ट्राइक रेट से 1183 रन बनाने का कारनामा किया है. तिलक ने अपने छोटे से करियर में 2 शतक और 6 अर्धशतक ठोकने का कारनामा किया है. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 120 रनों का रहा है.
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होंगी ये 2 टीमें, दिग्गज खिलाड़ी ने विश्व कप से 15 दिनों पहले कर दी भविष्यवाणी