Last Updated:
Mau Contaminated Water Cases: इंदौर के महू क्षेत्र में दूषित पानी पीने से लगभग दो दर्जन लोग बीमार हो गए. इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा देर रात मौके पर पहुंचे और प्रभावित लोगों का हाल जाना. फिलहाल, प्रशासन ने सभी मरीजों के उपचार और देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित कर स्वास्थ्य विभाग की टीम को कड़े निर्देश दिए हैं.
मिथिलेश गुप्ता,
Mau Contaminated Water Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू क्षेत्र में दूषित पानी पीने से करीब दो दर्जन लोग बीमार हो गए हैं. स्थानीय अस्पताल में रात भर आपात स्थिति बनी रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा भी देर रात महू पहुंचे और प्रभावित लोगों का हाल जाना. स्थानीय प्रशासन ने तुरंत सभी बीमार मरीजों के उपचार और देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल में भर्ती मरीजों की निगरानी कर रही है. प्राथमिक जांच में सामने आया कि प्रभावित लोग गंदा और दूषित पानी पीने के कारण पेट संबंधित और अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं.
अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश
महू के नागरिकों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पानी का रंग, गंध और स्वाद सामान्य नहीं था, बावजूद इसके कई लोग इसका इस्तेमाल करते रहे. कलेक्टर शिवम वर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की गुणवत्ता तुरंत सुनिश्चित की जाए और आवश्यकतानुसार पानी के टैंकर भी भेजे जाएं.
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को साफ और सुरक्षित पानी उपलब्ध कराने के लिए जल्द से जल्द स्थायी व्यवस्था की जाए. प्रशासन ने चेतावनी जारी की है कि किसी भी हाल में दूषित पानी का सेवन न किया जाए और बीमार होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल संपर्क किया जाए. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय अधिकारियों ने पूरे इलाके में पानी के नमूनों की जांच शुरू कर दी है. प्रशासन का उद्देश्य केवल तत्काल राहत देना ही नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्थायी समाधान भी सुनिश्चित करना है. महू में यह घटना पानी की स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा की अहमियत को फिर से उजागर कर रही है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें