कौन है ये ऑलराउंडर जिसने हैट्रिक लेकर वेस्टइंडीज की बचाई लाज, जीता आखिरी T20

कौन है ये ऑलराउंडर जिसने हैट्रिक लेकर वेस्टइंडीज की बचाई लाज, जीता आखिरी T20


Last Updated:

Who is Shamar Springer took Hat Trick vs Afghanistan: शमर स्प्रिंगर की हैट्रिक के साथ वेस्टइंडीज ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को अपने नाम किया. इस टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 15 रन से जीत दर्ज करते हुए लाज बचाई, लेकिन सीरीज 1-2 से गंवा दी.

शमर स्प्रिंगर ने ली हैट्रिक

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शमर स्प्रिंगर ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच हैट्रिक लेकर जीत दिलाई. विंडीज टीम पहले दो मैच हारकर यह सीरीज गंवा चुकी थी, लेकिन आखिरी मैच में जीत के साथ उसने अपनी लाज बचाई. शमर स्प्रिंगर अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का छठा ही मुकाबला खेल रहे थे. आइए जानते हैं 28 साल के इस ऑलराउंडर के बारे में, जो वेस्टइंडीज के लिए इस फॉर्मेट में हैट्रिक लेने वाले सिर्फ तीसरे ही गेंदबाज हैं.

कौन है ये धाकड़ ऑलराउंडर?
शमर स्प्रिंगर एक ऑलराउंडर हैं, जो दाएं हाथ से गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हैं. वह मीडियम पेसर हैं. 2024 में उन्होंने टी20 फॉर्मेट से ही इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा. हालांकि, उन्हें अब तक ज्यादा मौके नहीं मिले. कुल छह मुकाबले अब तक इस फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के लिए खेल पाए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ शमर ने रहमानुल्लाज गुरबाज, राशिद खान और शहीदुल्लाह कमल का विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की. स्प्रिंगर तीन वनडे मुकाबले भी खेल चुके हैं.



Source link