जबलपुर में कंपकंपी बढ़ी! इंदौर-भोपाल से ज्यादा ठंडा निकला, 2 डिग्री गिरा तापमान, जानें मौसम अपडेट

जबलपुर में कंपकंपी बढ़ी!  इंदौर-भोपाल से ज्यादा ठंडा निकला, 2 डिग्री गिरा तापमान, जानें मौसम अपडेट


Last Updated:

Jabalpur Weather Update: जबलपुर संभाग में ठंड ने एक बार फिर जोरदार अटैक किया है. कटनी जिले के करौंदी गांव, जिसे भारत का सेंटर पॉइंट कहा जाता है, वहां प्रदेश का सबसे कम 4.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. जबलपुर में भी न्यूनतम तापमान गिरकर 10.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो भोपाल, इंदौर और उज्जैन से कम रहा.

जबलपुर. पूर्वी मध्यप्रदेश सहित जबलपुर संभाग में ठंड का अटैक देखने को मिल रहा है. जिसके चलते प्रदेशभर में कटनी जिले के करौंदी में सबसे कम 4.2 डिग्री पारा दर्ज किया गया. करौंदी गांव भारत का सेंटर पॉइंट कहलाता है. इतना ही नहीं जबलपुर में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इंदौर, भोपाल और उज्जैन की तुलना में काफी कम रहा. बीते दिनों से जहां ठंड में राहत मिल रही थी, लेकिन गुरुवार की रात से ठंड ने दोबारा अटैक किया है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है.

हालांकि मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में 24 घंटे में बारिश का अलर्ट जरूर जारी किया है, लेकिन इसका असर जबलपुर संभाग में भी देखने को मिलेगा. जहां तापमान में गिरावट होगी. दरअसल पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने के कारण पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे रहा है. जिसके चलते मध्यप्रदेश में भी मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है.

4 से 5 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही उत्तर-पूर्वी हवाएं
जबलपुर संभाग में 4 से 5 किलोमीटर की रफ्तार से उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही है. जबलपुर में जनवरी महीने में बारिश का ट्रेंड है, हालांकि अभी तक बारिश देखने नहीं मिली है. जिले में सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हो रही है, जबकि दिन में तेज धूप जरूर राहत दे रही है. हालांकि शाम होते ही ठंड अपना असर दिखा रही है. जहां बीती रात से न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री गिरावट देखने को मिला है.

इस तरह रहा जबलपुर जिले का तापमान
मौसम साफ होने के बाद अधिकतम तापमान जहां बढ़ने लगा है. वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके चलते अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई. जहां तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 2 डिग्री कम होकर 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पिछले साल आज के दिन अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

homemadhya-pradesh

जबलपुर में कंपकंपी बढ़ी! इंदौर-भोपाल से ज्यादा ठंड, 2 डिग्री गिरा तापमान



Source link