झगड़े से फिर भड़का उज्जैन! बसें जलीं, पत्थर बरसे, तलवार लहरा… देखें आखिर क्या है पूरा मामला?

झगड़े से फिर भड़का उज्जैन! बसें जलीं, पत्थर बरसे, तलवार लहरा… देखें आखिर क्या है पूरा मामला?

homevideos

झगड़े से फिर भड़का उज्जैन! बसें जलीं, पत्थर बरसे, तलवार लहरा… देखें आखिर क्या है पूरा मामला?

X

झगड़े से फिर भड़का उज्जैन! बसें जलीं, पत्थर बरसे, तलवार लहरा… देखें आखिर क्या है पूरा मामला?

arw img

उज्जैन के तराना थाना इलाके में दो गुटों के बीच झड़प हुई, जिसमें पथराव और आगजनी जैसी घटनाएं देखने को मिलीं. यह हिंसा उस समय भड़क गई जब कुछ दिन पहले विश्व हिंदू परिषद के एक नेता की हत्या के बाद शहर में तनाव बढ़ा हुआ था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, झड़प में कई बसों और कारों को नुकसान पहुंचा। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में करने की कोशिश कर रही है. घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और उनकी पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है. जल्द ही इनकी गिरफ्तारी की जाएगी। इस हिंसा के कारण आसपास की दुकानें बंद रहीं और आम लोगों में डर और दहशत का माहौल बना रहा. पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भी नजर रखी है ताकि अफवाहों और गलत सूचनाओं से शहर का सौहार्द खराब न हो.

Source link