झाबुआ जिले के सजेली नान्या के जंगलों में 6 दिसंबर को हुई गो हत्या के मामले में लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। हिंदू संगठनों के कड़े विरोध के बाद यह मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच चुका है। प्रशासन ने अब फरार आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गो हत्या के मामले में फरार चल रहे 5 मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने 10-10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। इनमें माला डामोर, धुला डामोर, कादु डामोर, अनिल खराड़ी और वजिया डामोर शामिल हैं। पुलिस इन आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। चार आरोपियों को किया जिला बदर पुलिस ने चार आरोपियों प्रकाश खराड़ी, चैन सिंह डामोर, गमनिया गामड़ और माला डामोर के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस अब तक कुल 16 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। लापरवाही बरतने पर पहले ही थाना प्रभारी, एसडीएम और एसडीओपी को पद से हटाया जा चुका है। 27 जनवरी को बंद के आह्वान से अलर्ट सोशल मीडिया पर 27 जनवरी को जिले में बंद और बड़े प्रदर्शन की खबरों के बाद प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है। कलेक्टर नेहा मीना और पुलिस अधीक्षक लगातार बैठकें कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। पुलिस की प्राथमिकता फिलहाल फरार आरोपियों को पकड़ना और जिले में शांति बनाए रखना है।
Source link