धार में आज मनाया जाएगा बसंत पंचमी महोत्सव, कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मां वाग्देवी की पूजा और शोभा यात्रा

धार में आज मनाया जाएगा बसंत पंचमी महोत्सव, कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मां वाग्देवी की पूजा और शोभा यात्रा


Last Updated:

Bhojshala Dhar News: मध्य प्रदेश के धार में आज बसंत पंचमी का भव्य और सुरक्षित महोत्सव मनाया जाएगा. सूर्योदय से भोजशाला में मां वाग्देवी के चित्र स्थापित कर अखंड पूजन, महाआरती, धर्मसभा और शोभा यात्रा आयोजित होगी. हिंदू पक्ष अखंड पूजा करेगा, जबकि मुस्लिम पक्ष को दोपहर 1 से 3 बजे के बीच सीमित संख्या में नमाज पढ़ने की अनुमति है. प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि दोनों कार्यक्रम सुरक्षित और निर्बाध रूप से संपन्न हों.

मिथिलेश गुप्ता, 

Bhojshala Dhar News: मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर धार में आज बसंत पंचमी का महोत्सव अत्यंत भव्य और सुरक्षित माहौल में मनाया जाएगा. सूर्योदय के साथ ही भोजशाला में मां वाग्देवी के चित्र को स्थापित कर पूजा का कार्यक्रम शुरू होगा. हिंदू संगठन रात से ही तैयारी में जुटे थे और तेल चित्र को अंदर स्थापित कर अखंड पूजन, महाआरती, धर्मसभा और शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा. उत्सव दिनभर सूर्योदय से सूर्यास्त तक चलेगा. इस बार का आयोजन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है. हिंदू पक्ष अखंड पूजा करेगा, वहीं मुस्लिम पक्ष को दोपहर 1 से 3 बजे के बीच निश्चित स्थान पर सीमित संख्या में नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई है. प्रशासन ने साफ किया है कि अखंड पूजा और नमाज दोनों ही निर्बाध रूप से संपन्न होंगे.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। शहर में 8 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. इसमें 13 एसपी रैंक अधिकारी, 25 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 67 एसडीओपी एवं नगर पुलिस अधीक्षक, 107 नगर निरीक्षक, 393 उपनिरीक्षक/सहायक निरीक्षक और 933 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं. इसके अलावा 8 RAF प्लाटून और CRPF भी मोर्चे पर तैनात हैं. पूरे शहर को भारी सुरक्षा घेरे में तब्दील किया गया है. मीडिया को भोजशाला परिसर के बाहर ही रखा गया है.

प्रशासन का मकसद है कि धार्मिक उत्सव शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो. सीमित समय और स्थान पर नमाज पढ़ने की व्यवस्था, व्यापक सुरक्षा, और पूजा कार्यक्रम के संयोजन से धार में आज का दिन सुरक्षा और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

धार: आज मनाया जाएगा बसंत पंचमी महोत्सव, सुरक्षा के बीच निकलेगी शोभा यात्रा



Source link