राजगढ़ शहर के अंदर जयपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार वैन ने बच्चे को उड़ा दिया। वह 20 फीट दूर जाकर गिरा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा अंजनि लाल मंदिर के पास हुआ। 11 वर्षीय बच्चा पतंग लेकर दौड़ता हुआ हाईवे पार कर रहा था। जैसे ही वह डिवाइडर कूदकर दूसरी लेन में पहुंचा, तभी बस स्टैंड की ओर से तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चा करीब 20 फीट दूर जाकर गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उठाकर उसे जिला अस्पताल ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चा बिना आगे-पीछे देखे दौड़ रहा था, जिससे वैन चालक को संभलने का मौका नहीं मिल पाया। देखिए हादसे की तस्वीरें सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ घटनाक्रम
इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि बच्चा पतंग लेकर दौड़ते हुए डिवाइडर कूदता है और अगले ही पल वैन की चपेट में आ जाता है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग बोले- शहर के पास बायपास की जरूरत
घटना के बाद शहर के बीच से गुजर रहे नेशनल हाईवे को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही दुर्घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि राजगढ़ शहरी क्षेत्र के लिए जल्द बायपास की सख्त जरूरत है। लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और बायपास निर्माण की मांग की है।
Source link