शमी और आकश दीप ने बंगाल लिए बरपाया कहर, बल्लेबाजी में सुदीप ने किया कमाल

शमी और आकश दीप ने बंगाल लिए बरपाया कहर, बल्लेबाजी में सुदीप ने किया कमाल


Last Updated:

Ranji Trophy Mohammed Shami: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए अपने दमदार फॉर्म को जारी रखते हुए ग्रुप सी मैच में सेना के खिलाफ 27 रन देकर 2 विकेट लिए. इसके अलावा आकाशदीप सिंह ने भी 29 रन देकर 3 विकेट झटके. गेंदबाजी के लिए बल्लेबाजी में बंगाल के लिए सुदीप चटर्जी ने दोहरा शतक लगाकर कमाल किया.

बंगाल के लए शमी और आकाशदीप ने गेंदबाजी में किया कमाल

नई दिल्ली: अनुभवी बल्लेबाज सुदीप चटर्जी के पहले दोहरे शतक के बाद गेंदबाजी में बंगाल के लिए मोहम्मद शमी और आकाश दीप ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. शमी और आकाशदीप की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से बंगाल ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच की पहली पारी में 519 रन बनाने के बाद सेना के 126 रन तक आठ विकेट चटका दिए हैं. बीते दिन के स्कोर 140 रन से आगे खेलते हुए बायें हाथ के बल्लेबाज चटर्जी ने 318 गेंद की पारी में 209 रन बनाए. यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका 14वां शतक है. उन्होंने इस दौरान छठे विकेट के लिए शाकिर हबीब गांधी (नाबाद 91) के साथ 147 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 500 रन के पार पहुंचाया.

इसके बाद शमी (27 रन पर दो विकेट), आकाश दीप (29 रन पर तीन विकेट) और सूरज सिंधू जायसवाल (31 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से सेना ने 126 रन पर आठ विकेट गंवा दिए. सेना की टीम बंगाल से 393 रन पीछे हैं और उसके दो विकेट शेष है. टीम पर ऐसे में फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है.

उत्तराखंड ने त्रिपुरा पर कसा है शिकंजा

अगरतला में जगदीश सुचित (नाबाद 84) और विकेटकीपर सौरभ रावत ( नाबाद 80) ने सातवें विकेट के लिए 171 रन की नाबाद साझेदारी की, जिससे उत्तराखंड ने त्रिपुरा के खिलाफ पहली पारी में महत्वपूर्ण बढ़त बनाई. त्रिपुरा ने पहले दिन 266 रन बनाए थे. उत्तराखंड ने 128 रन पर छह विकेट गंवा दिया था लेकिन सुचित और रावत ने लगभग 47 ओवर तक धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी की.

हरियाणा के लिए चमके अंशुल कम्बोज

असम की पहली पारी को 247 रन पर समेटने के बाद युवराज सिंह (70) और कप्तान अंकित कुमार (50) ने अर्धशतकों की बदौलत हरियाणा ने फुलंग में खेले जा रहे मुकाबले में तीन विकेट पर 164 रन बना लिये. असम ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 187 रन से आगे की. हरियाणा के लिए अंशुल कम्बोज ने चार और अमन कुमार ने तीन विकेट लिये.

रेलवे के लिए जुबैर अली ने लगाया शतक

हरफनमौला जुबैर अली की 101 गेंदों में सात छक्के की मदद से खेली गयी  104 रन की पारी से रेलवे ने नाडियाड में अपनी पहली पारी में 424 रन बनाने के बाद गुजरात पर 249 रन की बढ़त कायम कर ली है. गुजरात की टीम पहली पारी में 175 रन पर आउट हो गयी. टीम ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 20 रन बना लिये और उसे पारी की हार से बचने के लिए और 229 रन की जरूरत है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

शमी और आकश दीप ने बंगाल लिए बरपाया कहर, बल्लेबाजी में सुदीप ने किया कमाल



Source link