स्लॉटर हाउस में गोकशी का मामला: SIT ने नगर निगम ऑफिस से जब्त किए दस्तावेज, संदिग्ध अधिकारी जांच के दायरे से बाहर – Bhopal News

स्लॉटर हाउस में गोकशी का मामला:  SIT ने नगर निगम ऑफिस से जब्त किए दस्तावेज, संदिग्ध अधिकारी जांच के दायरे से बाहर – Bhopal News



भोपाल में मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के सामने को मांस से भरे कंटेनर मिलने के मामले में रिमांड पर लिए गए स्लॉटर हाउस के संचालक असलम कुरैशी और चमड़ा और उसके चालक सोहेल से पूछताछ जारी है। दोनों से गुरुवार से शुक्रवार के बीच करीब 16 घंटे के भीतर तीन बार पूछताछ की गई। पूछताछ में असलम से भोपाल के अलावा अन्य शहरों में उसके कामकाज, जीवित और मृत मवेशियों की सप्लाई, मांस के परिवहन और पूरी सप्लाई चेन को लेकर सवाल किए गए हैं। रिमांड समाप्त होने के बाद 25 जनवरी को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। नगर निगम कार्यालय से फाइल जब्त की
पुलिस ने शुक्रवार को नगर निगम से स्लॉटर हाउस से जुड़ी फाइलें और दस्तावेज जब्त किए। इनमें वर्ष 2014-15 से अब तक के टेंडर, अनुमति पत्र और अन्य रिकॉर्ड शामिल हैं। प्रभारी सहायक यंत्री सौरभ सूद समेत दो कर्मचारियों को लगातार दो दिनों से जहांगीराबाद थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। इन अधिकारियों से भी पूछताछ नहीं की
स्लॉटर हाउस के टेंडर से लेकर एमआईसी की मंजूरी तक की अधिकांश फाइलों पर अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग और कार्यपालन यंत्री आरके त्रिवेदी के साइन हैं, लेकिन अब तक इन दोनों से न तो पूछताछ हुई है और न ही उनकी भूमिका की औपचारिक जांच शुरू की गई है। इससे सीट की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।



Source link