10 में से 8 हार… शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भी कप्तान डेविड वॉर्नर पर मेहरबान ये टीम, दे दिया अगले साल का कॉन्ट्रैक्ट

10 में से 8 हार… शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भी कप्तान डेविड वॉर्नर पर मेहरबान ये टीम, दे दिया अगले साल का कॉन्ट्रैक्ट


David Warner. इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग 2025-26 चल रही है. इस सीजन जिस टीम का सबसे खराब प्रदर्शन रहा, वह सिडनी थंडर है, जिसने 10 मैच खेले और 8 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही. इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भी कप्तान डेविड वॉर्नर को इस टीम ने अगले सीजन का कॉन्ट्रैक्ट दे दिया है. मतलब यह कि 40 साल के वॉर्नर अगले सीजन भी इस टीम के लिए खेलेंगे और कप्तानी भी कर सकते हैं. उनकी कप्तानी में मौजूदा सीजन में टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है.

कॉन्ट्रैक्ट देने की वजह यह है कि भले ही टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही हो, लेकिन वॉर्नर इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं. सिडनी थंडर की फ्रेंचाइजी की तरफ से बताया गया है कि वॉर्नर अगले सीजन भी सिडनी थंडर के लिए जलवा दिखाएंगे.

डेविड वॉर्नर ने इस सीजन क्या किया?

बिग बैश लीग 2025-26 के सीजन में डेविड वॉर्नर ने 8 मैचों में 86.60 की औसत से कुल 433 रन बनाए हैं, जिनमें वॉर्नर ने 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से इस सीजन 38 चौके और 20 छक्के भी निकले हैं. उनका स्ट्राइक रेट 154.09 का रहा है. वॉर्नर ने सभी टीमों के खिलाफ रनों की बारिश की है. जब-जब वॉर्नर क्रीज पर उतरे, उन्होंने टीम के लिए रन बनाए, हालांकि दूसरे खिलाड़ियों का प्रदर्शन सही नहीं रहने की वजह से टीम की हालत सबसे खराब रही.

Add Zee News as a Preferred Source


क्या बोले डेविड वॉर्नर?

सिडनी थंडर के साथ एक साल का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ने पर वॉर्नर ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि मैं थंडर के साथ एक और सीजन खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं. यह साल हमारे लिए मुश्किल था. हम लगातार अच्छा खेल नहीं दिखा पाए. हमारे फैंस का समर्थन और हर मैच में बड़ी संख्या में उनका आना, मेरे एक और सीजन खेलने के फैसले में बड़ी भूमिका निभाता है. मैं अपने प्रदर्शन से काफी सहज महसूस कर रहा था और टीम को लड़ने का मौका देने पर गर्व महसूस कर रहा हूं. हमने सीजन का रिव्यू करना शुरू कर दिया है और बीबीएल 16 में एक और मजबूत कैंपेन देने के लिए सही प्लान बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 19 चौके 9 छक्के…5वां दोहरा शतक…आखिर किस टीम पर कहर बनकर टूटे सरफराज खान? कूटे इतने रन



Source link