टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत USA (संयुक्त राज्य अमेरिका) के खिलाफ मैच से करेगी. बता दें कि भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मैच 7 फरवरी को USA (संयुक्त राज्य अमेरिका) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा. टीम इंडिया के पास तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने का मौका है. आइए एक नजर डालते हैं उन 5 विस्फोटक बल्लेबाजों पर जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. इस खतरनाक लिस्ट में भारत के दो धाकड़ बल्लेबाज भी शामिल हैं.
1. क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. क्रिस गेल ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल 33 मैच खेले हैं और 63 छक्के उड़ाए हैं. इस महान बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 34.46 की औसत से 965 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं.
2. रोहित शर्मा
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है. रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल 47 मैच खेले हैं और 50 छक्के उड़ाए हैं. रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 34.85 की औसत से 1220 रन बनाए हैं, जिसमें 12 अर्धशतक शामिल हैं.
3. जोस बटलर
इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज जोस बटलर का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है. जोस बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल 35 मैच खेले हैं और 43 छक्के उड़ाए हैं. जोस बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 42.20 की औसत से 1013 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं.
4. डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है. डेविड वॉर्नर ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल 41 मैच खेले हैं और 40 छक्के उड़ाए हैं. डेविड वॉर्नर ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 25.89 की औसत से 984 रन बनाए हैं, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं.
5. विराट कोहली
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर आता है. विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल 35 मैच खेले हैं और 35 छक्के उड़ाए हैं. विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 58.72 की औसत से 1292 रन बनाए हैं, जिसमें 15 अर्धशतक शामिल हैं.