IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स को तगड़ा झटका, सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ी हुआ चोटिल, अचानक क्या हुआ?

IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स को तगड़ा झटका, सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ी हुआ चोटिल, अचानक क्या हुआ?


Chennai Super Kings IPL 2026: आईपीएल के आगामी सीजन से कुछ महीने पहले पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ा झटका लगा है. उसने जिस खिलाड़ी को आईपीएल ऑक्शन में 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा, वह अचानक से चोटिल हो गया है.

  1. Chennai Super Kings IPL 2026: आईपीएल के आगामी सीजन से कुछ महीने पहले पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ा झटका लगा है. उसने जिस खिलाड़ी को आईपीएल ऑक्शन में 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा, वह अचानक से चोटिल हो गया है. उत्तर प्रदेश के ऑलराउंडर प्रशांत वीर चोट के कारम रणजी ट्रॉफी मैच से बाहर हो गए हैं. उनके स्थान पर टीम ने बाएं हाथ के स्पिनर शिवम शर्मा को स्क्वॉड में शामिल किया है.

  2. कब तक फिट हो जाएंगे प्रशांत

  3. प्रशांत चोट के कारण कम से कम तीन हफ्तों के लिए बाहर रहेंगे. आईपीएल की शुरुआत 26 मार्च को होगी. फ्रेंचाइजी को इस बात की उम्मीद है कि यह अनकैप्ड खिलाड़ी टूर्नामेंट से कम से कम एक महीने पहले पूरी तरह फिट हो जाएगा. प्रशांत वीर को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच के पहले दिन लंच से ठीक पहले फील्डिंग करते समय कंधे में चोट लगी थी. 

  4. रणजी में दूसरी बार इस नियम का इस्तेमाल

  5. यह रणजी ट्रॉफी में ‘सीरियस इंजरी रिप्लेसमेंट’ नियम के इस्तेमाल का दूसरा मामला है, जिसे मौजूदा घरेलू सीजन से पहले लागू किया गया था. इससे पहले अक्टूबर 2025 में बंगाल के बल्लेबाज काजी जुनैद सैफी कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बंगाल-गुजरात रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान घायल ओपनर सुदीप चटर्जी की जगह सीरियस इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर आए थे. इस तरह वे नए नियम के तहत रणजी ट्रॉफी मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने वाले पहले खिलाड़ी बने थे.

  6. ये भी पढ़ें: सरफराज के बाद एक और दोहरा शतक… बंगाल की टीम से निकला डबल सेंचुरियन, बोर्ड पर 500+ रन

  7. शिवम शर्मा का ऐसा रहा प्रदर्शन

  8. पहली बार इस नियम का इस्तेमाल दलीप ट्रॉफी में किया गया था, जब सौराष्ट्र के विकेटकीपर हार्विक देसाई की जगह वेस्ट जोन टीम में महाराष्ट्र के सौरभ नवाले को शामिल किया गया था. शिवम शर्मा ने मुकाबले में अब तक 18.5 ओवर फेंके, जिसमें 66 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. इसमें शतकवीर विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र का कीमती विकेट भी शामिल है.

  9. यूपी ने गंवाए 3 विकेट

  10. भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को दूसरे दिन के खेल तक उत्तर प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट खोकर 32 रन बना लिए हैं. झारखंड ने अपनी पहली पारी 561/6 के स्कोर पर घोषित की थी. इस टीम के लिए शरणदीप सिंह ने सर्वाधिक 139 रन बनाए, जबकि कुमार कुशाग्र ने 102 रन की पारी खेली. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए रणजी ट्रॉफी नॉकआउट की दौड़ में अपनी जगह बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है.
Add Zee News as a Preferred Source




Source link