SA20 में गजब का इत्तेफाक.. क्वालीफायर-2 हो गया रिपीट, बदले की आग में धधक रही मिलर की टीम

SA20 में गजब का इत्तेफाक.. क्वालीफायर-2 हो गया रिपीट, बदले की आग में धधक रही मिलर की टीम


SA20 सीजन-4 के क्वालीफायर में गजब इत्तेफाक हो चुका है. क्वालिफायर-2 में पिछले सीजन में जिन टीमों के बीच टक्कर हुई इस बार भी उनके बीच महाजंग देखने को मिलेगी. इस टक्कर ने लीग का रोमांच और भी बढ़ा दिया है. सनराइजर्स ईस्टर्न केप और पार्ल रॉयल्स शुक्रवार शाम को वांडरर्स में रविवार के फाइनल में जगह बनाने के लिए आमने-सामने हैं. डेविड मिलर की कप्तानी वाली पार्ल रॉयल्स की टीम बदले की आग में धधकती नजर आ रही है. 

पिछले सीजन में सनराइजर्स ने मारी थी बाजी

पिछले सीज़न में सेंचुरियन में सनराइजर्स ने आसानी से जीत हासिल की थ. टीम ने पार्ल रॉयल्स को आठ विकेट से रौंद डाला था. दो बार के चैंपियन सनराइजर्स को क्वालिफायर 1 में प्रिटोरिया कैपिटल्स से हारकर आ रही है. वहीं, रॉयल्स ने गुरुवार को सेंचुरियन में एलिमिनेटर में जोबर्ग सुपर किंग्स को हराया और अब सनराइजर्स से बदला लेने को बरकरार है. ने पांच कोशिशों में SA20 नॉकआउट में पहली जीत दर्ज की थी. उन्होंने हफ्ते की शुरुआत में अपने आखिरी ग्रुप मैच में उसी JSK टीम से हारने के बाद वापसी करके हुंकार भरी.

Add Zee News as a Preferred Source


आत्मविश्वास से भरी है रॉयल्स

रॉयल्स के ऑलराउंडर आसा ट्राइब ने कहा, ‘यह पचाना मुश्किल था, शायद हम पहले आठ मैचों के बाद तीसरे और चौथे प्लेऑफ में नहीं खेलना चाहते थे. हमें लगा था कि हम टॉप दो में पहुंच सकते हैं, लेकिन हम इस स्थिति में आ गए और पिछले मैच में कड़ी हार के बाद वापसी की. मोमेंटम हमारे साथ है. वे हार के बाद आ रहे हैं और हम पूरे जोश में हैं.’ क्वालीफायर-2 से पहले टीम में एक विस्फोटक बल्लेबाज की भी एंट्री हो चुकी है.

ये भी पढ़ें.. अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के यंगिस्तान का अलर्ट, ग्रुप-ए का बना किंग

टीम में शामिल हुआ ये ऑलराउंडर

रॉयल्स ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोवमैन पॉवेल को शामिल करके अपनी टीम को भी मजबूत किया है, जो उनके मिडिल ऑर्डर में काफी ताकत जोड़ सकते हैं. पॉवेल ने मिस्ट्री स्पिनर मुजीब उर रहमान की जगह ली है, जिन्हें अफगानिस्तान के लिए इंटरनेशनल ड्यूटी के लिए बुलाया गया था. इस बीच, सनराइजर्स खुद को प्लेऑफ मैच हारने की अजीब स्थिति में पा रहे हैं, लेकिन असिस्टेंट कोच रसेल डोमिंगो को भरोसा है कि वे शुक्रवार शाम को वापसी कर सकते हैं.



Source link