अगर बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान भी बाहर हो गया तो कौन सी टीम खेलेगी T20 WC?

अगर बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान भी बाहर हो गया तो कौन सी टीम खेलेगी T20 WC?


नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के शुरू होने से पहले ही बवाल मचा हुआ है. ग्रुप सी में शामिल बांग्लादेश की टीम सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इंकार कर दिया. बांग्लादेश ने आईसीसी से अपने वेन्यू बदलने की मांग की थी, जिसे आईसीसी ने ठुकरा दिया. ऐसे में आईसीसी के अल्टिमेटम के बाद बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है. उसकी जगह अब स्कॉटलैंड की टीम टी20 विश्व कप में हिस्सा लेगी.

बांग्लादेश के टूर्नामेंट में बाहर होने के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भी धमकी दी है कि वह भी टी20 विश्व कप का बायकॉट कर सकती है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बांग्लादेश की मांग का सपोर्ट कर रही है. बांग्लादेश के टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री के आने का इंतजार कर रहे हैं. अगर सरकार ये कहती है कि पाकिस्तान को टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेना है तो फिर वह भी बाहर होगी. ऐसे में सवाल ये उठता है कि अगर पाकिस्तानी टीम टी20 विश्व कप से बाहर हुई तो फिर किस टीम को उसकी जगह खेलने का मौका मिल सकता है.

कौन सी टीम कर सकती है पाकिस्तान को रिप्लेस?

आईसीसी टी20 विश्व 2026 में इस बार कुल 20 टीमें खेल रही है. आईसीसी के फुल मेंबर टीमों के अलावा इस बार रिजनल क्वालीफायर में टॉप पर रहने वाली टीमें भी टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रही है. वैसे को पाकिस्तान के बराबर की कोई टीम भी फिलहाल टूर्नामेंट में रिप्लेस करने के लायक नहीं है, लेकिन अगर परिस्थिति ऐसी बनती है कि पाकिस्तान टी20 विश्व कप से बाहर होता है तो आईसीसी के पास कुछ ऐसे विकल्प हैं, जिस पर विचार किया जा सकता है. आईसीसी के ये विकल्प रीजनल क्वालीफायर में दमदार प्रदर्शन करने वाली टीमें हैं. इसमें पापुआ न्यू गिनी, केन्या, तंजानिया,बरमूडा और जर्सी है. ये सभी टीमें रीजनल क्वालीफायर में करीब आकर टूर्नामेंट से बाहर हुई थी.

पापुआ न्यू गिनी की टीम ईस्ट एशिया पैसिफिक क्वालिफायर में शामिल थी. चूंकि यूएई और ओमान ने वहां से क्वालिफाई कर लिया है, ऐसे में पाकिस्तान की जगह एशिया से किसी को मौका मिलना है तो रैंकिंग और प्रदर्शन के आधार पर पीएनजी एक बड़ा नाम हो सकती है. इसके अलावा अफ्रीका क्वालिफायर से जिम्बाब्वे और नामीबिया ने जगह बनाई है. केन्या और तंजानिया सेमीफाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन अंत में बाहर हो गए, ये दोनों टीमें भी बैकअप के तौर पर विचार में ली जा सकती हैं. वहीं बरमूडा और जर्सी के नाम पर भी विचार किया जा सकता है.

टूर्नामेंट के आयोजन को खराब करने तुला पाकिस्तान

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में इस बार कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही है, जिसे पांच-पांच की टीमों में चार ग्रुप में बांटा गया है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ग्रुप ए में है. इस ग्रुप में पाकिस्तान के साथ भारत, अमेरिका, ओमान और नीदरलैंड्स की टीमें है. पाकिस्तान का पहला मैच 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के साथ कोलंबो में है. पाकिस्तान जिस ग्रुप में है उसमें भारत के साथ उसका मैच 15 फरवरी को खेला जाएगा.

भारत और पाकिस्तान पिछले एक दशक से भी अधिक समय से सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप जैसे इवेंट में एक-दूसरे भिड़ती है. ऐसे में फैंस को भी दोनों टीमों के बीच मुकाबले का बेसब्री से इंतजार रहता है. सिर्फ फैंस ही नहीं, भारत-पाकिस्तान के मैच से ब्रॉडकास्टर, क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी की भी जबरदस्त कमाई होती है. ऐसे में अगर भारत-पाकिस्तान का मैच नही हुआ तो टूर्नामेंट फीका पड़ जाएगा. इसी बात का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड फायदा उठाना चाह रहा है और बांग्लादेश का सपोर्ट कर टूर्नामेंट के रंग में भंग डालने की कोशिश में है.



Source link