भारत और न्यूजीलैंड के बीच इन दिनों 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. भारतीय टीम ने दूसरा मुकाबला बड़े ही शानदार अंदाज में अपने नाम किया. बता दें कि टीम इंडिया ने टी20 क्रिकेट इतिहास का दूसरे सबसे तेज लक्ष्य को चेज कर मैच अपने नाम किया.टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने गजब की परफॉर्मेंस की और कीवी गेंदबाजों का धागा खोल दिया. ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने विश्व कप से पहले फॉर्म में आकर शुभ संकेत दे दिए हैं. हालांकि, पहले मैच में तबाही मचाने वाले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा दूसरे मुकाबले में बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे.अभिषेक ने नागपुर में 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. वहीं, रायपुर में वह खाता भी नहीं खोल पाए और ये टी20 इंटरनेशनल में दूसरा मौका था. जब अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल सके और इसी के साथ उन्होंने अपने नाम पर एक अजीबोगरीब रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है. चलिए जानते हैं डिटेल में…
दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड टीम द्वारा बनाए गए 208 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की ओर से सलामी जोड़ी बुरी तरह से फ्लॉप रही. अभिषेक बिना खाता खोले दूसरी बार टी20 क्रिकेट में पवेलियन लौट गए. इसी के साथ उन्होंने अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड स्थापित करवा लिया. बता दें कि इससे पहले अभिषेक साल 2024 जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए थे. इसी के साथ अभिषेक टी20 क्रिकेट में ओवरऑल 10वीं बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं. अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में खेले 170 मैचों में 5002 रन बनाने का काम किया है.
अभिषेक का धमाल
सीरीज के पहले ही मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने बेहद ही शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों में 84 रनों की शानदार पारी खेल डाली थी.इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के उड़ाए और उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 200 के करीब रहा था. अभिषेक ने बीते कुछ समय में टी20 क्रिकेट में अपना ऐसा रूतबा बनाया है कि उनके आसपास भी कोई खिलाड़ी दिखाई नहीं देता है. वह फिलहाल क्रिकेट जगत में टी20 इंटरनेशनल के नंबर 1 खिलाड़ी हैं. साथ ही अभिषेक के नाम पर तेजी से रन बनाने का भी रिकॉर्ड है.जी हम बात कर रहे हैं उनके बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट के बारे में, जो कि 190.87 का है.
टी20 विश्व कप पर पैनी नजर
आगामी टी20 विश्व कप अभिषेक शर्मा के लिए बेहद ही खास मौका होने वाला है. यह उनका पहला टी20 विश्व कप होने वाला है और वह जिस तरीके की फॉर्म में हैं उनके पास विश्व स्तर पर दुनिया भर के सामने खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा. अगर वह इस टूर्नामेंट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करते है, तो दुनिया भर में उनका नाम और भी ऊंचा हो जाएगा. ऐसे में देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा की वह क्या करते हैं.
ये भी पढ़ें: धोनी-रैना भी रह गए पीछे, डेथ ओवर्स में भारत का असली किंग कौन?नाम सुनकर उड़ जाएंगे होश