आगर मालवा में एक युवक ने मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ रेप किया। शनिवार दोपहर हुई इस घटना के बाद शहर में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने समय रहते मौके पर पहुंचकर आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर गिरफ्तार कर लिया है। भतीजे को ट्यूशन छोड़कर लौट रही थी युवती जानकारी के अनुसार, पीड़िता शनिवार दोपहर अपने भतीजे को ट्यूशन छोड़ने गई थी। जब वह वहां से वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में आरोपी ने उसे अकेला पाकर पकड़ा। आरोपी युवती को जबरन अपने घर के अंदर खींच ले गया और वहां उसके साथ रेप किया। परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ा जब युवती काफी देर तक घर नहीं पहुंची, तो चिंतित परिजन उसकी तलाश में निकले। खोजबीन करते हुए जब वे आरोपी के घर के पास पहुंचे, तो उन्हें संदेह हुआ। घर के अंदर घुसने पर पूरी सच्चाई सामने आ गई। परिजनों ने युवती और आरोपी को बाहर निकाला, जिसके बाद वहां भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर गिरफ्तार किया तनाव की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए भीड़ को हटाया और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार और अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। सीएसपी मोतीलाल कुशवाहा ने बताया आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
Source link