उज्जैन के तराना में दो दिन से तनाव के हालात हैं। एक दर्जन से अधिक बसों, करीब 9 कारों और कई दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया। एक बस में आग भी लगा दी गई। कई घरों पर पत्थर, हथियार और लाठी-डंडों से हमला हुआ।
.
पुलिस ने अब तक 19 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 6 हिरासत में है। हालात पर नियंत्रण के बाद शनिवार सुबह बाजार खुले। प्रशासन के अनुसार फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और पुलिस बल तैनात है। दरअसल, गुरुवार देर रात इलाके में दो युवकों के विवाद के बाद हिंसा भड़क गई। जिसके बाद दोनों समुदायों ने जमकर उत्पात मचाया। इलाके में पुलिस की बल की तैनाती के बाद स्थिति सामान्य हुई, लेकिन अगले दिन शुक्रवार को फिर विवाद भड़क गया है। प्रदर्शनकारियों ने बस तक फूंक दी। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है।
दो समुदाय के युवकों से उपजा विवाद दो समुदाय के युवकों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद की शुरुआत बजरंग दल प्रचारक साहिल ठाकुर और काजी चौक निवासी सलमान बेग के बीच पुरानी रंजिश से बताई जा रही है। साहिल गाय संरक्षण और लव जिहाद रोकने से जुड़े कार्यों में सक्रिय था, जिसको लेकर दोनों के बीच तनाव था।
23 जनवरी की शाम गाय के मुंह से डिब्बा निकालने के दौरान सलमान ने गाली-गलौज की। बाद में श्रीराम मंदिर के पास सलमान अपने साथियों के साथ पहुंचा और साहिल पर हमला कर दिया। साहिल के घायल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने थाने का घेराव किया। इस दौरान बसों, कारों और दुकानों में तोड़फोड़ हुई, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया।
15 तस्वीरों में देखें कैसे दो किरदार की वजह से हिंसा भड़की और तराना जल उठा….
हंगामा कर रहे लोगों ने बसों में तोड़फोड़ कर दी।

विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गालियों में हंगामा मचा रहे लोगों को खदेड़ा।

पुलिस ने घेराबंदी कर प्रदर्शनकारियों को गली चौराहों से खदेड़ दिया।

शुक्रवार को नमाज के बाद कुछ उपद्रवियों ने दोबारा पथराव शुरू कर दिया।

उपद्रवियों ने एक दुकान को आग के हवाले कर दिया।

शुक्रवार को दोबारा भड़के विवाद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक बस को आग के हवाले कर दिया।

इलाके में दहशत से बच्चा भगता नजर आए, वहीं महिला ने डर के मारे दरवाजा बंद कर लिया। पीछे से आए उपद्रवी ने बाइक में तोड़फोड़ की।

कई उपद्रवी चेहरे में नकाब बांधे डंडे लिए नजर आए।

गलियों में लाठी डंडे और हथियार लिए घूमते उपद्रवी।

काले कपड़े पहना युवक गाली में एक मंदिर में पत्थर बरसाते नजर आया।

विवाद के दौरान कई कारों में तोड़फोड़ की गई।

विवाद के दौरान पुलिस और स्थानीय आपस में भिड़ गए।

विवाद के बाद शुक्रवार सुबह से तराना के बाजार बंद रहे।

थाना परिसर में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

पुलिस ने शुक्रवार देर शाम फ्लैग मार्च निकाला।
घटनाक्रम से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें
1. साहिल ठाकुर और सलमान के विवाद में जल उठा तराना

सलमान और साहिल में विवाद हुआ था। इसके बाद हालात बिगड़े।
उज्जैन के तराना में दो दिन तनाव के हालात रहे। एक दर्जन से अधिक बसों, करीब 9 कारों और कई दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया। एक बस में आग भी लगा दी गई। कई घरों पर पत्थर, हथियार और लाठी-डंडों से हमला हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
2. उज्जैन के तराना में फिर पथराव, पुलिस ने खदेड़ा

तराना में माहौल बिगड़ने के बाद से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बाजार बंद है।
उज्जैन के तराना में शुक्रवार रात करीब 9 बजे फिर से पथराव हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और हलका बल प्रयोग करते हुए उपद्रवियों को इमली बाड़ा से खदेड़ दिया। उज्जैन के तराना कस्बे में गुरुवार रात शुरू हुआ विवाद शुक्रवार दोपहर बाद हिंसा में बदल गया। हालात उस समय बेकाबू हो गए। पढ़ें पूरी खबर…