एमपीपीएससी…: अब हर दिन 3 से 4 बोर्ड में होंगे 40 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू – Bhopal News

एमपीपीएससी…:  अब हर दिन 3 से 4 बोर्ड में होंगे 40 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू – Bhopal News




एमपीपीएससी ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती के 27 जनवरी से शुरू हो रहे साक्षात्कारों के दौरान ही कम पदों वाली परीक्षाओं के इंटरव्यू कराने का निर्णय लिया है। मेडिकल ऑफिसर के इंटरव्यू 3 माह तक चलेंगे। इसी बीच 4 फरवरी से असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती के इंटरव्यू भी आयोजित किए जाएंगे। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा (संस्कृत प्राच्य विषय), प्रोग्रामर और असिस्टेंट मैनेजर सहित अन्य छोटी परीक्षाओं के साक्षात्कार भी इसी अवधि में होंगे। आयोग ने इन तारीखों पर अमल शुरू कर दिया है। पीएससी की योजना है कि शासकीय छुट्टियों को छोड़कर लगभग हर दिन न्यूनतम 40 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेगा। प्रतिदिन तीन से चार बोर्ड इंटरव्यू में शामिल रहेंगे। इसके तहत राज्य सेवा परीक्षा 2025 और 2026 के इंटरव्यू भी शामिल रहेंगे। 2025 का मामला कोर्ट में लंबित है, जबकि राज्य सेवा परीक्षा 2026 के 155 पदों के इंटरव्यू इसी साल दिवाली के बाद प्रस्तावित हैं। मेडिकल ऑफिसर… 1832 पदों के लिए 3900 अभ्यर्थी लक्ष्य… पीएससी का लक्ष्य 30 नवंबर तक पिछले साल के बचे हुए इंटरव्यू और चालू वर्ष के इंटरव्यू निपटाना है।



Source link