ग्वालियर में फेब्रीकेशन के कारीगर ने लगाई फांसी: दुकान छोड़कर रूम में गया था, परिजन बोले- लगा नहीं, ऐसा कदम उठा लेगा – Gwalior News

ग्वालियर में फेब्रीकेशन के कारीगर ने लगाई फांसी:  दुकान छोड़कर रूम में गया था, परिजन बोले- लगा नहीं, ऐसा कदम उठा लेगा – Gwalior News




ग्वालियर में एक एल्युमिनियम के कारीगर ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह अपने घर के नीचे ही एल्यूमिनियम (फेब्रीकेशन) की दुकान चलाता था। उसने शनिवार सुबह वह रोज की तरह नींद से जागा, नहाया और दुकान खोली। दोपहर में दुकान बंद कर अपने रूम में गया था। काफी देर तक दुकान छोड़कर वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन ने जाकर देखा। अनिल फंदे पर लटका था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। बड़ागांव खुरैरी का रहने वाला था
मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव खुरैरी निवासी अनिल पिता रामजीलाल प्रजापति (28) एल्यूमिनियम (फेब्रीकेशन) का काम करता था। पुलिस ने घटना स्थल की बारीकी से छानबीन की है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अहसास नहीं होने दिया कि यह कदम उठा लेगा
परिजन ने मुरार थाना पुलिस को बताया है कि अनिल सुबह से हर दिन की तरह ही सामान्य नजर आ रहा था। कभी ऐसा लगा ही नहीं कि वह किसी बात को लेकर परेशान है और ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेना। एक बार उसने बताया होता कि उसे कोई परेशानी है।



Source link