पन्ना जिले में रिटायर्ड सीएमएचओ डॉ. एच. एम. शर्मा ने एक जटिल ऑपरेशन कर 18 वर्षों से पथरी की समस्या से जूझ रहे युवक को नई जिंदगी दी. निजी अस्पताल में किए गए इस ऑपरेशन के दौरान करीब 500 ग्राम वजनी पथरी सफलतापूर्वक निकाली गई. ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है.