अशोकनगर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह इस बार मोहरी स्थित कृषि उपज मंडी के पास के स्टेडियम में आयोजित होगा। आयोजन की अंतिम तैयारियां की जा रही हैं। शनिवार को गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इस दौरान कलेक्टर साकेत मालवीय और पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिए। परेड में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं। इसमें 6 स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे, जो पीटी प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इन कार्यक्रमों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह पहली बार है जब गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन मोहरी स्थित स्टेडियम में हो रहा है। इससे पहले यह समारोह शहर के संजय स्टेडियम, पुलिस परेड मैदान और नेहरू महाविद्यालय परिसर में आयोजित होता रहा है। मुख्य समारोह के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर टेंट लगाने सहित अन्य आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं। अंतिम रिहर्सल के दौरान मौसम में अचानक बदलाव आया। एक दिन पहले तक धूप निकल रही थी, लेकिन ठंड काफी बढ़ गई।
Source link