Last Updated:
Bangladesh exit T20 World Cup 2026: बांग्लादेश क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है. बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में खेलने का मिलेगा. बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद और स्कॉटलैंड के आने से आइए जानते हैं टूर्नामेंट का नया शेड्यूल कैसा होगा.
नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व 2026 से बाहर हो गई है. बांग्लादेश टूर्नामेंट में ग्रुप सी में शामिल थी. बांग्लादेश को भारत में चार लीग मैच खेलने थे. ऐसे में उसकी जगह अब स्कॉटलैंड को टी20 विश्व कप में खेलने का मौका मिलेगा. स्कॉटलैंड की टीम क्वालीफायर में इटली से हारकर टूर्नामेंट में अपनी जगह नहीं बना पाई थी. ऐसे में आइए जानते हैं स्कॉटलैंड के टूर्नामेंट में आने से अब क्या होगा नया शेड्यूल.
टी20 विश्व कप का क्या होगा नया शेड्यूल
आईसीसी टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड की टीम का पहला मुकाबला 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के साथ खेला जाएगा. स्कॉटलैंड इस मैच के लिए कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. स्कॉटलैंड का दूसरा मैच इटली के साथ होगा इसी मैदान पर खेला जाएगा. इटली ही वो टीम थी, जिसकी वजह से स्कॉटलैं पहली बार में टी20 विश्व कप के लिए अपनी जगह नहीं बना पाई थी.
स्कॉटलैंड अपने तीसरे मैच में इंग्लैंड से टकराएगी. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 14 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. वहीं लीग चरण में स्कॉकटलैंड का आखिरी मैच 17 फरवरी को नेपाल के साथ मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में होगा.
| तारीख | मैच | वेन्यू | समय | ग्रुप |
| 7-Feb-2026 | वेस्टइंडीज vs स्कॉटलैंड | ईडन गार्डन्स, कोलकाता | 3:00 PM | ग्रुप C |
| 9-Feb-2026 | स्कॉटलैंड vs इटली | ईडन गार्डन्स, कोलकाता | 11:00 AM | ग्रुप C |
| 14-Feb-2026 | इंग्लैंड vs स्कॉटलैंड | ईडन गार्डन्स, कोलकाता | 3:00 PM | ग्रुप C |
| 17-Feb-2026 | स्कॉटलैंड vs नेपाल | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | 7:00 PM | ग्रुप C |
बांग्लादेश की टीम क्यों हुई टूर्नामेंट से बाहर
बांग्लादेश का आईसीसी टी20 विश्व कप से बाहर होना पूरी तरह से एक राजनीतिक मामला बन गया है. बांग्लादेश की सरकार ने आईसीसी के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि उनके खिलाड़ियों को भारत में खतरा है. बांग्लादेश की इस चिंता पर आईसीसी ने सुरक्षा को लेकर एक निष्पक्ष जांच रिपोर्ट भी पेश की, जिसमें ये साफ हुआ कि खिलाड़ियों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है, लेकिन पिछले कुछ समय से बांग्लादेश में चल रहे एंटी इंडिया मूवमेंट के कारण वहां की अंतरिम सरकार अपनी जिद पर अड़ी रही और जिसकी वजह से आईसीसी उसे टूर्नामेंट से बाहर करने के लिए मजबूर हुई.
क्या थी बांग्लादेश की डिमांड
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में किया जा रहा है. बांग्लादेश ने आईसीसी को पत्र लिखकर अपने वेन्यू को बदलने की मांग की थी. बांग्लादेश ने ये मांग तब कि जब टूर्नामेंट के शुरू होने में कुछ ही दिनों का समय रह गया था. बांग्लादेश ने आईसीसी के सामने मांग रखी थी कि उसे ऐसे ग्रुप में डाला जाए जिसके सभी मैच श्रीलंका में हो, लेकिन आईसीसी ने इस मांग को खारीज कर दिया. इस पूरे मामले में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी की कई बार बैठक भी हुई, लेकिन बात नहीं बन पाई, जिसके कारण आईसीसी ने मजबूर होकर उसे बाहर कर दिया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें