सरफराज ने डबल सेंचुरी ठोकने के बाद रोहित शर्मा नहीं सूर्यकुमार का लिया नाम

सरफराज ने डबल सेंचुरी ठोकने के बाद रोहित शर्मा नहीं सूर्यकुमार का लिया नाम


Last Updated:

Sarfaraz Khan praised surykumar yadav: भारतीय टीम के टी20 सूर्यकुमार यादव ने सैयद मुश्ताक अली में सरफराज खान को नंबर 3 पर मौका देकर उनकी फॉर्म बदलने में मदद की. सरफराज ने रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ डबल सेंचुरी जमाने के बाद सूर्या की तारीफ की.

सरफराज ने रणजी में डबल सेंचुरी ठोकने के बाद सूर्यकुमार का लिया नाम.

नई दिल्ली. भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी शानदार और दमदार 360 डिग्री स्ट्रोकप्ले से सालों से करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल जीता है. उनके अंदर पूरी तरह से ‘निस्वार्थ’ होने की खूबी भी है, जिसकी वजह से उन्हें अपने युवा साथियों के बीच जबरदस्त सम्मान मिला है. शुक्रवार को हैदराबाद में रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान मुंबई के लिए 219 गेंद में 227 रन की धमाकेदार डबल सेंचुरी जड़ने के बाद सरफराज खान ने टी20 कप्तान की तारीफ की. उन्होंने बताया कि सूर्यकुमार ने इस सीजन की शुरुआत में सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के दौरान उनके लिए अपना नंबर 3 का स्थान छोड़ दिया था. ये फैसला ऐसे वक्त किया जब वो खुद भारत के टी20 कप्तान फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे थे.

सरफराज ने अपने इस स्टार कप्तान के जेस्चर को अपनी शानदार वापसी की वजह बताया. उन्होंने असम के खिलाफ 47 गेंद में शतक जड़कर सफेद गेंद क्रिकेट में अपनी फॉर्म वापस पाई. रणजी ट्रॉफी में सीजन की शुरुआत कुछ कम स्कोर के साथ की थी. सरफराज ने हैदराबाद से TOI को बताया, और सूर्यकुमार का आभार जताया.”मैंने आज (180 रन पर बल्लेबाजी करते हुए) सिराज को अपने जीवन का सबसे बड़ा छक्का मारा. गेंद स्टेडियम के दूसरे टियर पर लगी और वापस आ गई. मुझे लगता है कि अब मैं बेखौफ बल्लेबाजी कर रहा हूं,”

सरफराज ने कहा, “सूर्या ने मेरी फॉर्म बदलने में बहुत बड़ा रोल निभाया है. जब वह SMAT खेलने आए, तब मैंने पहले तीन मैच नहीं खेले थे. मुझे चौथे मैच में मौका मिला, जब शिवम दुबे चोटिल हो गए थे. सूर्या ने मुझे नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया. मैंने 47 गेंदों में नाबाद शतक लगाया, और उस दिन से मेरा आत्मविश्वास और फॉर्म दोनों ऊपर चले गए. मैं सूर्या का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने उस दिन मुंबई के लिए मुझे नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया.”

उन्होंने आगे कहा, “पांच साल पहले, सूर्या भाई ने मुझे मुंबई टीम में अपना नंबर 5 का स्थान दिया था. देखिए आज मैं कहां हूं! और अब, जब मुझे नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने की जरूरत थी क्योंकि मुझे पर्याप्त मौके नहीं मिल रहे थे, उन्होंने फिर से अपना स्थान मुझे दे दिया.”

यह पहली बार नहीं है जब सूर्यकुमार ने अपना नंबर 3 का स्थान छोड़ा है. भारत की कप्तानी करते हुए, उन्होंने अपने प्रतिभाशाली मुंबई इंडियंस के साथी बल्लेबाज तिलक वर्मा को यह अहम स्थान दिया था. इस बात को युवा लेफ्ट हैंडर ने भी माना, जब उन्होंने नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो शतक लगाए थे. “सूर्या ने देखा है कि मेरे पिता और मैंने बचपन से मेरे खेल पर कितनी मेहनत की है. उन्होंने खुद भी कड़ी मेहनत से शीर्ष तक पहुंच बनाई है. इसी वजह से वह भारतीय कप्तान हैं, क्योंकि वह खुद से पहले दूसरों को रखते हैं. सूर्या शानदार कप्तान हैं क्योंकि वह अपनी टीम के बाकी खिलाड़ियों के बारे में भी सकारात्मक सोचते हैं,” सरफराज ने अपने ‘करीबी दोस्त’ की तारीफ करते हुए कहा.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

सरफराज ने डबल सेंचुरी ठोकने के बाद रोहित शर्मा नहीं सूर्यकुमार का लिया नाम



Source link