सिंगरौली में 25 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त: अवैध सप्लायर फरार, नगर निगम ने की कार्रवाई – Singrauli News

सिंगरौली में 25 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त:  अवैध सप्लायर फरार, नगर निगम ने की कार्रवाई – Singrauli News




सिंगरौली नगरीय क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल और अवैध आपूर्ति पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान के निर्देश पर निगम का अमला प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए नियमित निगरानी और जांच अभियान चला रहा है। सप्लायर ने सिंगल यूज प्लास्टिक सड़क किनारे फेंका इसी कड़ी में शनिवार को नगर निगम की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के अवैध सप्लायरों पर विशेष नजर रखी। जांच के दौरान एक सप्लायर की पहचान की गई, जो नगरीय क्षेत्र में प्लास्टिक की आपूर्ति कर रहा था। निगम अमले की भनक लगते ही सप्लायर मौके से फरार हो गया। भागते समय उसने वाहन में लदा सिंगल यूज प्लास्टिक सड़क किनारे फेंक दिया। 25 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त नगर निगम अमले ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से लगभग 25 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया। जब्त सामग्री को नियमानुसार कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में आईईसी सदस्य राजन पाण्डेय और नरेंद्र चौबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों सदस्यों ने अवैध प्लास्टिक की जब्ती में सहयोग करने के साथ-साथ सप्लायर की पहचान और उसकी गतिविधियों को चिह्नित करने में भी निगम अमले का साथ दिया। लोगों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील नगर निगम प्रशासन ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। इसके विरुद्ध भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। निगम ने नागरिकों और व्यापारियों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की है।



Source link