सेमलिया में ₹6.54 लाख की अवैध शराब जब्त: घर से 234 पेटी बीयर मिली, आरोपी फरार – Dhar News

सेमलिया में ₹6.54 लाख की अवैध शराब जब्त:  घर से 234 पेटी बीयर मिली, आरोपी फरार – Dhar News




धार जिले की राजगढ़ पुलिस ने शनिवार को ग्राम सेमलिया में एक घर से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने 6 लाख 54 हजार रुपए कीमत की 234 पेटी माउंट बीयर बरामद की। हालांकि, कार्रवाई से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी ने अपने घर में अवैध शराब की पेटियां छिपाकर रखी हैं, जिन्हें रात के अंधेरे में ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। सूचना के आधार पर राजगढ़ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गलियारे में शराब की पेटियां रखी मिलीं। पुलिस ने इस मामले में ग्राम सेमलिया निवासी कालू पिता वालचंद्र बबेरिया के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी कालू बबेरिया की तलाश जारी है। थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि आरोपी कालू के घर से 234 पेटी माउंट बीयर जब्त की गई है। जब्त शराब को थाने लाकर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। कार्रवाई में एएसआई सुनील राजपूत, प्रधान आरक्षक विपिन कटारा, आरक्षक अमित बामनिया, आरक्षक नरेश मेडा और आरक्षक रितेश मेडा की सराहनीय भूमिका रही।



Source link