स्मृति मंदाना से शादी से पहले किसके संग रंग-रलिया मना रहे थे पलाश मुच्छल? म्यूजिक कंपोजर के वकील ने क्या कहा

स्मृति मंदाना से शादी से पहले किसके संग रंग-रलिया मना रहे थे पलाश मुच्छल? म्यूजिक कंपोजर के वकील ने क्या कहा


नई दिल्ली. सिंगर-कंपोजर पलाश मुच्छल क्रिकेट स्मृति मंदाना से साथ टूटे रिश्ते का बाद से सुर्खियों में हैं. दोनों को हल्दी लगी- मेहंदी लगी लेकिन शादी के बंधन में नहीं बंध सके. खबरें अफवाहें तो कई आईं. लेकिन परिवार ने साफ नहीं किया ये शादी बाद में होगी या नहीं. हालांकि, तब भी ये अफवाह थी कि पलाश मुच्छल को शादी से पहले किसी और के साथ रंगेहाथों देखा गया है. अब एक्टर-प्रोड्यूसर विद्यान माने ने पलाश पर भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना को धोखा देने, शादी समारोह के दौरान रंगेहाथ पकड़े जाने के आरोप लगाए हैं. साथ ही उन्होंने पलाश पर एक रिलीज न हुई फिल्म में निवेश से जुड़े 40 लाख रुपये से अधिक की ठगी का भी आरोप लगाया है. इस संबंध में महाराष्ट्र के सांगली में विद्यान ने शिकायत भी दर्ज कराई है.

पलाश मुच्छल ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर अभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है. लेकिन उनके वकील ने इन सभी दावों पर जरूर बात की है और उन्हें ‘बेबुनियाद’ बताते हुए सबूत मांगे हैं .

क्या बोले पलाश मुच्छल के वकील?

पलाश मुच्छल के वकील श्रेयांश मिथारे ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया हैय उन्होंने कहा, ‘वह (विद्यान) दावा करता है कि उसने पैसे दिए, लेकिन कोई सबूत नहीं है कि उसने चेक से दिए या बैंक ट्रांसफर से… पलाश के दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने के सभी आरोपों का सबूत क्या है?’

इतने लंबे समय तक चुप क्यों थे विद्यान?

वकील ने आरोप लगाने के समय पर भी सवाल उठाया और कहा कि उनका विद्यान माने से कोई सीधा संबंध नहीं है. उन्होंने पूछा, ‘अगर ऐसा था तो वह इतने लंबे समय तक चुप क्यों रहे? शादी टूटने के बाद ही विद्यान सामने आए हैं.’ वकील ने बताया कि पलाश अपने कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है. श्रेयांश ने बताया कि पलाश और उनके परिवार का विद्यान से कोई सीधा संबंध नहीं है. उनका कहना है कि वे विद्यान से स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास के माध्यम से मिले थे.

‘दूसरी महिला के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ा गया’

आपको बता दें कि पुलिस में शिकायत के बाद विद्यान माने ने एचटी से साथ एक बातचीत में कहा था, ‘मैं शादी की तैयारियों में 23 नवंबर 2025 को मौजूद था. उन्हें एक दूसरी महिला के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ा गया. ये भयानक सीन था. फिर भारतीय महिला क्रिकेटरों ने उन्हें पीटा था. पलाश का पूरा परिवार चिंदी चोर है. मुझे लगा था कि वह शादी करके सांगली में बस जाएगा, लेकिन यह मेरे लिए पूरी तरह उल्टा पड़ गया.’

‘पलाश की मां मुझे ब्लैकमेल रही है’

उन्होंने आगे कहा, ‘जब मैं पिछले महीने उनकी मां, अमिता मुच्छल से मिला था, तो उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज करने का बजट अब बढ़कर 1.5 करोड़ रुपये हो गया है. उन्होंने मुझसे और 10 लाख रुपये निवेश करने को कहा, वरना मुझे कोई पैसा वापस नहीं मिलेगा. उन्होंने मुझे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और धमकी दी कि मुझे फिल्म से बाहर कर देंगे. इसलिए मुझे शिकायत दर्ज करनी पड़ी.’



Source link