3 मैच… तीन जीत, भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स में बनाई जगह

3 मैच… तीन जीत, भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स में बनाई जगह


Last Updated:

India qualifes super six u19 world cup: भारत ने लगातार तीन जीत के साथ अंडर 19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स में जगह बना ली है. आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया. भारत की जीत में वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे ने जहां बल्लेबाजी में कमाल किया वहीं गेंदबाजी में हेनिल पटेल और आरएस अंबरीश ने बेहतरीन गेंदबाजी की.

भारत ने लगातार तीन जीत के साथ सुपर सिक्स में जगह बनाई.

 नई दिल्ली.  भारत ने लगातार तीन जीत दर्ज कर अंडर 19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स में प्रवेश कर लिया है.  न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत सात विकेट से जीत दर्ज की. भारत की जीत में वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने अहम भूमिका निभाई.  भारत ने अपने पहले मैच में यूएसए को जबकि दूसरे मैच में बांग्लादेश को हराया था. भारत के ग्रुप से टीम इंडिया के साथ बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीमें भी सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहीं. भारत ने अपने तीनों मैच जीतकर छह अंक लेकर नॉकआउट में जगह बनाई.

बारिश से प्रभावित मैच में न्यूजीलैंड ने 135 रन बनाए.  बारिश के खलल डालने के बाद मुकाबले को 37-37 ओवर का कर दिया गया था. भारत को संशोधित लक्ष्य 130 रन का मिला था जो उसने 13.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. भारत की ओर से कप्तान आयुष म्हात्रे ने 27 गेंदों पर सबसे अधिक 53 रन की पारी खेली. आयुष ने छह छक्के और दो चौके लगाए.

भारत ने लगातार तीन जीत के साथ सुपर सिक्स में जगह बनाई.

बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी 23 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए. वैभव ने अपनी आक्रामक पारी में तीन छक्के और दो चौके लगाए. विहान मल्होत्रा ने नाबाद 17 रन बनाए वहीं वेदांत त्रिवेदी ने नाबाद 13 रन की पारी खेली.

इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम 36. 2 ओवर में 135 रन पर ढेर हो गई. कीवी टीम की ओर से कैलम सैमसन ने सबसे ज्यादा 37 रन की पारी खेली. उसके चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके. भारत की ओर से आरएस अंबरीश ने सबसे अधिक चार विकेेटचटकाए जबकि हेनिल पटेल ने तीन शिकार किए.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

3 मैच… तीन जीत, भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स में बनाई जगह



Source link