IND vs NZ T20I: इस मामले में एशिया की बेताज बादशाह बनी Team India, घर में लगाया ये अनोखा शतक, फिर भी न्यूजीलैंड से है पीछे

IND vs NZ T20I: इस मामले में एशिया की बेताज बादशाह बनी Team India, घर में लगाया ये अनोखा शतक, फिर भी न्यूजीलैंड से है पीछे


IND vs NZ T20I: न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने पहले दोनों मैच जीत लिए हैं. नागपुर में उसने 48 रनों से बाजी मारी थी, जबकि रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की. न्यूजीलैंड ने 209 रनों के टारगेट को सिर्फ 92 बॉल पर चेज कर दिया. भारत ने 15.2 ओवरों में सिर्फ 3 विकेट खोए और एक बड़ी जीत हासिल कर ली. यह मैच कई मायनों में खास रहा. इस जीत में वो दो खिलाड़ी चमके, जिनका चलना बेहद जरूरी था. पहले नाम है ईशान किशन का, जिन्होंने 32 बॉल पर 11 चौके और 4 छक्कों के दम पर 76 रन कूटे और दूसरा नाम है कप्तान सूर्यकुमार यादव का, जिन्होंने 37 बॉल पर 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए.

इस मैच को खेलकर टीम इंडिया ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जैसे ही रायपुर में मैदान पर उतरी तो इतिहास रच दिया और एशिया में एक खास मामले में नंबर 1 टीम बनी. ये रिकॉर्ड घर में 100 मैच खेलने का है, जो एशिया में भारत ने सबसे पहले कर दिखाया है.

न्यूजीलैंड है सबसे आगे

रायपुर में टीम इंडिया 100वां टी20 मैच खेलने उतरी थी. वो पूरी दुनिया में अपने घर में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली तीसरी टीम है. उसके आगे अभी भी न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज हैं. कीवी टीम ने घर पर कुल 113 मैच खेले हैं, जबकि विंडीज ने अपने घर में 108 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


टी20 इंटरनेशनल में घर पर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमें

न्यूजीलैंड- 113 टी20 मैच

वेस्टइंडीज- 108 टी20 मैच

भारत- 100 टी20 मैच

साउथ अफ्रीका – 84 टी20 मैच

जिम्बाब्वे- 84 टी20 मैच

बांग्लादेश- 82 टी20 मैच

घर में कैसा रहा टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

चाहे घर हो या फिर बाहर, टीम इंडिया का टी20 में दमदार रिकॉर्ड है. अपने घर में भारत ने पिछले 100 मैचों में से 68 जीते, जबकि 29 हारे. 3 मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: 24 गेंद और 53 रन.. अर्शदीप सिंह का अनचाहा ‘अर्धशतक’, न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने लगा दिया ‘धब्बा’



Source link