MP की महिला ने लगाया गजब का दिमाग, कबाड़ से खड़ा किया अपना बिजनेस, अब कमा रही लाखों रुपए

MP की महिला ने लगाया गजब का दिमाग, कबाड़ से खड़ा किया अपना बिजनेस, अब कमा रही लाखों रुपए


homevideos

MP की महिला ने कबाड़ से खड़ा किया अपना बिजनेस, कमा रही लाखों रुपए

X

MP की महिला ने कबाड़ से खड़ा किया अपना बिजनेस, कमा रही लाखों रुपए

 

arw img

Success Story: मध्य प्रदेश के सीधी शहर की बीना जायसवाल आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई हैं. बिना किसी औपचारिक शिक्षा के उन्होंने अपने हुनर और मेहनत से कबाड़ को सोना में बदल दिया. वेस्ट सामान से टेडी बेयर का कारोबार शुरू कर आज उनका सालाना टर्नओवर लाखों रुपये तक पहुंच चुका है. बीना जायसवाल ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि नगर के विभिन्न पार्कों में संदर्यीकरण कर कबाड़ से जुगाड़ के माध्यम से कृत्रिम पेड़ बनाए हैं. इसके अलावा पुराने मटकों से महिला और पुरुष की मूर्तियां तैयार की हैं और वह नगर के जन जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका भी निभा रही हैं. वह प्लास्टिक से पावदान, थर्माकोल से लैंप और नारियल के खोल को पेंट कर हैंगिंग पॉट भी बनाती हैं. इन प्रयासों से शहर में बढ़ते कचरे और प्रदूषण की समस्या का समाधान करने में भी मदद मिल रही है. उनकी ड्रीम स्वयं सहायता समूह में 10 से अधिक महिलाएं काम कर रही हैं, जिनमें कई ग्रेजुएट भी शामिल हैं. 



Source link