आगर मालवा अस्पताल से युवक का अपहरण, VIDEO: साथी से मिलने पहुंचा था; पुलिस ने 18 किमी दूर से बरामद किया, 3 पर केस – Agar Malwa News

आगर मालवा अस्पताल से युवक का अपहरण, VIDEO:  साथी से मिलने पहुंचा था; पुलिस ने 18 किमी दूर से बरामद किया, 3 पर केस – Agar Malwa News




आगर-मालवा के शासकीय जिला अस्पताल से शनिवार देर शाम एक युवक का अपहरण कर लिया गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक जबरन एक युवक को बोलेरो वाहन में बैठाकर ले जाते दिख रहे हैं। अस्पताल परिसर में हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक धीरप सिंह अपने एक घायल मित्र का हालचाल जानने जिला अस्पताल पहुंचा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उससे विवाद किया और जबरन उसे बोलेरो वाहन में डालकर अगवा कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस हरकत में आई और वीडियो के आधार पर बोलेरो वाहन और अपहृत युवक की तलाश शुरू की। ग्राम मदकोटा में मिला युवक पुलिस की तत्परता से लगभग 18 किलोमीटर दूर ग्राम मदकोटा के पास से युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पीड़ित धीरप सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और बाद में उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। युवक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। इन पर किया केस दर्ज इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने बगदुसिंह, बनेसिंह और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण और मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। इस घटना ने जिला अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन द्वारा इस संबंध में आवश्यक कदम उठाए जाने की संभावना है। आरोपियों की तलाश में पुलिस नगर पुलिस अधीक्षक मोतीलाल कुशवाहा ने बताया कि अपहरण का वीडियो सामने आने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप युवक को सुरक्षित बरामद किया जा सका। पुलिस फिलहाल फरार हुए आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।



Source link