विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 में उत्कृष्ट कार्य के लिए बैतूल जिले को राज्यस्तर पर सम्मान मिला है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को सम्मानित किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी और संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद, एसडीएम आमला शैलेंद्र बड़ोनिया और बीएलओ सुपरवाइजर रामप्रसाद पाल को भी उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बैतूल जिले ने एसआईआर-2026 अभियान के तहत मतदाताओं के डिजिटाइजेशन कार्य में प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, आमला विधानसभा प्रदेश की पहली विधानसभा बनी, जहां शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य सबसे पहले पूरा किया गया। अभियान के दौरान, जिले की टीम ने बीएलओ ऐप का उपयोग करते हुए मतदाता डेटा को निर्धारित समय-सीमा में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सफलतापूर्वक अपलोड किया। इससे जिले के मतदाता रजिस्टर को सुव्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली।
Source link