गुवाहाटी में न्यूजीलैंड को पटक भारत आज जीतेगा सीरीज! तीसरे T20I में ये 3 खिलाड़ी साबित होंगे मैच विनर

गुवाहाटी में न्यूजीलैंड को पटक भारत आज जीतेगा सीरीज! तीसरे T20I में ये 3 खिलाड़ी साबित होंगे मैच विनर


IND vs NZ 3rd T20I: टीम इंडिया आज गुवाहाटी में होने वाले तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड को मात देकर सीरीज पर कब्जा करने के लिए तैयार है. पांच मैचों की मौजूदा टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत 2-0 से आगे है. अगर भारत गुवाहाटी में होने वाले तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच को जीत लेता है, तो वह इस सीरीज पर कब्जा जमा लेगा. वैसे भी भारत को न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज की हार का बदला भी लेना है. न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में भारत को 2-1 से मात दी थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I मैच में 3 खिलाड़ी भारत के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं उन 3 खिलाड़ियों पर-

1. अभिषेक शर्मा

गुवाहाटी में होने वाले तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं. अभिषेक शर्मा ने अगर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाना शुरू कर दी तो फिर भारत को यह मैच जीतने से कोई नहीं रोक सकता है. अभिषेक शर्मा ने इससे पहले नागपुर में खेले गए पहले T20I मैच में 35 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली थी. अभिषेक शर्मा ने 240 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और 8 छक्के लगाए थे. अभिषेक शर्मा ने ऐसी बल्लेबाजी की थी, जिससे उन्होंने न्यूजीलैंड को लगभग मैच से बाहर कर दिया था. अभिषेक शर्मा दूसरे T20I मैच में शून्य पर आउट हो गए थे, लेकिन गुवाहाटी में आज वह तीसरे T20I मैच में रनों की बारिश कर सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


2. सूर्यकुमार यादव

टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव अब फॉर्म में आ चुके हैं. सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ आज गुवाहाटी में होने वाले तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से तहलका मचा सकते हैं. 23 T20I पारियों में अर्धशतक न बनाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने दूसरे T20I मैच में सिर्फ 37 गेंदों में शानदार 82* रन बनाए थे. सूर्यकुमार यादव की पारी की मदद से भारत ने दूसरे T20I मैच में सिर्फ 15.2 ओवर में 209 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया था. सूर्यकुमार यादव अगर आज गुवाहाटी में होने वाले तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भी चल गए तो फिर भारत को यह सीरीज जीतने से कोई नहीं रोक सकता है.

3. हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के सबसे बड़े एक्स फैक्टर खिलाड़ी हैं. गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी हार्दिक पांड्या अपने तूफानी प्रदर्शन से भारत को किसी भी हालात में मैच जिताने का दम रखते हैं. हार्दिक पांड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी तक इस T20I सीरीज में 25 रन बनाने के अलावा 2 विकेट हासिल किए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ आज गुवाहाटी में होने वाले तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में हार्दिक पांड्या बाजी पलट सकते हैं. हार्दिक पांड्या टीम इंडिया को यह मुकाबला जिताने के अलावा सीरीज पर कब्जा भी दिला सकते हैं.



Source link