छतरपुर में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के जगदीश चंद्र बोस हॉल में मनाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मिलिंद नागदेवे सहित कई अधिकारी, युवा मतदाता और बीएलओ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का संदेश सुनाया गया। जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने मतदाताओं से अपने मताधिकार का विवेकपूर्ण ढंग से प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने 18 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। एडीएम मिलिंद नागदेवे ने जिला निर्वाचन अधिकारी पार्थ जैसवाल के निर्देशन में छतरपुर जिले में सफलतापूर्वक किए गए एसआईआर कार्य की सराहना की। उन्होंने इस कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समस्त बीएलओ, ऑपरेटरों और कर्मचारियों को बधाई दी। इस दौरान उपस्थित मतदाताओं को शपथ भी दिलाई गई। एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए छह बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें छतरपुर 51 विधानसभा क्षेत्र से प्रानू सिंह (माध्यमिक शिक्षक, कूंड), विजय सिंह सिसोदिया (प्रशिक्षण अधिकारी, छतरपुर) और रूपसिंह परमार (माध्यमिक शिक्षक, टपरियन) शामिल हैं। मलहरा 53 विधानसभा क्षेत्र से नरेंद्र कुमार चौबे (प्राथमिक शिक्षक, पनया), शमसाद खान (प्राथमिक शिक्षक, टौरिया) और जिनेन्द्र कुमार जैन (प्राथमिक शिक्षक, मलार) को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए युवा मतदाताओं को ईपिक कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Source link