बड़वानी में जयकारों से गूंजे मां नर्मदा के घाट: अभिषेक के बाद हुआ पूजन, 1100 मीटर की चुनरी लेकर पहुंचे श्रद्धालु – Barwani News

बड़वानी में जयकारों से गूंजे मां नर्मदा के घाट:  अभिषेक के बाद हुआ पूजन, 1100 मीटर की चुनरी लेकर पहुंचे श्रद्धालु – Barwani News




बड़वानी जिले में रविवार को जीवनदायिनी मां नर्मदा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दो प्रमुख घाटों पर मां नर्मदा को विशाल चुनरी अर्पित की गई और 51 लीटर दूध से अभिषेक किया गया। जागीरदार पूरा घाट पर 108 श्री राम बाबा के सानिध्य में विधायक राजन मंडलोई ने अपनी पत्नी के साथ मां नर्मदा को 1100 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई। सुबह से ही श्रद्धालु यहां पहुंचने लगे थे। कथावाचक पंडित अंकित शर्मा ने मां नर्मदा के विभिन्न धार्मिक प्रसंग सुनाए, जिसके बाद दोपहर में मंत्रोच्चार के साथ हवन की पूर्णाहूति की गई। वहीं, पुराने फिल्टर प्लांट के नर्मदा तट पर श्रद्धालुओं द्वारा भी मां नर्मदा को 1100 मीटर की विशाल चुनरी अर्पित की गई। सरदार सरोवर बांध का बैकवाटर बढ़ने के कारण पूजन कार्यक्रम किनारे स्थित खेत में आयोजित करना पड़ा। दोपहर करीब 1 बजे कथा स्थल से विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई, जो बैकवाटर किनारे पहुंची। श्रद्धालुओं ने नाव और बोट के माध्यम से मां नर्मदा को 1100 मीटर की चुनरी चढ़ाई। इसके उपरांत 51 लीटर गाय के दूध से दुग्धाभिषेक किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन चार दिवसीय था, जिसके दौरान प्रतिदिन मां नर्मदा की पालकी यात्रा निकाली गई। कथा स्थल से लेकर बैकवाटर के किनारे तक आकर्षक साज-सज्जा की गई थी। अंत में 101 जोड़ों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा की महाआरती की।



Source link