बालाघाट में जीजा के सामने नदी में कूदा युवक: परिजन बोले- किसी ने मदद नहीं की, पुलिस को पहुंचने में दो घंटे लगे, तब शव निकाला – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में जीजा के सामने नदी में कूदा युवक:  परिजन बोले- किसी ने मदद नहीं की, पुलिस को पहुंचने में दो घंटे लगे, तब शव निकाला – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट के गायखुरी इलाके में वैनगंगा नदी में कूदने से एक 32 साल के युवक की जान चली गई। भिलाई से अपने जीजा के साथ घूमने आया यह युवक दोपहर के समय अचानक नदी में कूद गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने युवक का शव नदी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान सुनील विजयवार के रूप में हुई है। वह अपने जीजा गोविंद धुपे और एक अन्य साथी के साथ गायखुरी स्थित शिव मंदिर के पास वैनगंगा नदी किनारे घूमने आया था। जीजा गोविंद ने बताया कि सुनील बिना कुछ बोले अचानक गहरे पानी में कूद गया। उसे बचाने की कोशिश भी की गई और बाहर आने के लिए कहा गया, लेकिन वह वापस आने को तैयार नहीं था। गांव वालों को बुलाया गया, लेकिन कोई उसे बचाने नदी में नहीं कूदा। तब तमाशा देखते रहे। मदद मिलने में हुई देरी, घंटों चला रेस्क्यू सूचना मिलने के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम को मौके पर पहुंचने में करीब दो घंटे का समय लग गया। इसके बाद एसडीईआरएफ और होमगार्ड के बचाव दल ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद सुनील का शव बरामद किया जा सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link