भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले को टीम इंडिया ने 10 ओवर रहते जीत लिया. न्यूजीलैंड के 153 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में 68 रनों की धुआंधार पारी खेलकर इतिहास रच दिया. बता दें कि अभिषेक ने टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को बुरी तरह से ध्वस्त कर दिया. उन्होंने महज 14 गेंदों में अपने करियर का सबसे तेज अर्धशतक जड़ते हुए हार्दिक के फास्टेस्ट फिफ्टी ठोकने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. दरअसल, इससे पहले पांड्या के नाम पर 16 गेंदों में टी20 फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड था. जिसे अब अभिषेक ने तहस-नहस कर दिया है. एक समय ऐसा लग रहा था कि अभिषेक शर्मा युवराज सिंह के ऐतिहासिक महारिकॉर्ड को ना तोड़ दें. हालांकि, सिक्सर किंग का रिकॉर्ड टूटते-टूटते रह गया. अभिषेक जिस तरीके से खेल रहे हैं वह दिन दूर नहीं कि वह युवराज सिंह के सबसे तेज फिफ्टी ठोकने के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे.
हार्दिक का रिकॉर्ड ध्वस्त
अभिषेक ने बेबाक अंदाज में विध्वंसक बल्लेबाजी करते हुए सबसे पहले 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने ऐसा करते ही हार्दिक पांड्या के सबसे तेज फिफ्टी ठोकने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. हार्दिक ने ये कारनामा साल 2025 अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 16 गेंदों का सामना करते हुए किया था. अभिषेक ने उनका रिकॉर्ड महज 1 महीने के भीतर ही तोड़ कर रिकॉर्ड स्थापित कर दिया. एक समय लग रहा था कहीं युवराज सिंह का रिकॉर्ड ना टूट जाए, लेकिन अभिषेक उनका रिकॉर्ड तोड़ने से बस कुछ ही गेंद पीछे रह गए. हालांकि, भविष्य में वह ऐसा कारनामा जरूर कर सकते हैं
सीरीज के टॉप स्कोरर
अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में 84 रनों की शानदार पारी खेली थी. हालांकि, दूसरे मैच में वह खाता नहीं खोल सके थे, लेकिन अगले ही मैच में अभिषेक ने जबरदस्त वापसी करते हुए भारतीय टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली. साथ ही एक महारिकॉर्ड भी स्थापित कर दिया. अभिषेक ने आज 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इसी के साथ अब वह इस सीरीज के टॉप स्कोरर भी हो गए हैं. उन्होंने 3 मैचों में 152 रन दिए हैं.
विश्व कप में मचाएंगे धमाल
अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टी20 विश्व कप से पहले ही बिगुल बजा दिया है. वह जिस तरीके की फॉर्म में हैं अगर ये जारी रहता है तो आने वाले टी20 विश्व कप में अभिषेक गदर काट देंगे. आज के मुकाबले में उन्होंने महज 20 गेंदों में 68 रनों की तूफानी पारी खेल डाली. इस पारी के दौरान उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 340.98 का रहा. साथ ही उन्होंने 7 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए.
ये भी पढे़ं: अभिषेक शर्मा ने किया न्यूजीलैंड को तबाह, बुमराह का भी दिखा जलवा, भारत का सीरीज पर कब्जा