Last Updated:
Yuzvendra Chahal-Shefali Bagga dinner date: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. चहल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक्स बिग बॉस केंटेंटेस्ट के साथ स्पॉट किए गए हैं.
नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल क्रिकेट के मैदान से दूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रह रहे हैं. हाल ही में चहल का उनकी कथित गर्लफ्रेंड आरजे महवश के साथ ब्रेकअप की खबर आई है. दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इसी बीच अब चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिग बॉस की एक्स कंटेंटेस्ट शेफाली बग्गा के साथ स्पॉट किए गए हैं.
इस वीडियो में युजवेंद्र चहल और शेफाली डिनर डेट के बाद रेस्त्रां से बाहर आते हुए दिखे हैं. शुरू में चहल ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था, लेकिन कैमरे की नजर पड़ने के बाद चहल ने अपना चेहरा दिखाया. वहीं शेफाली बग्गा मुस्कुराते हुए दिखीं. इस वीडियो के सामने आने के बाद ये कहा जा रहा है कि चहल की लाइफ में एक नई लड़की की एंट्री हो गई है.
Yuzi Chahal 𝗱𝗮𝘁𝗶𝗻𝗴 a new girl – He moves on faster than the speed of light. 😅
– 𝟮𝟭 𝗝𝗮𝗻: Chahal and RJ Mahvash unfollow each other.
– 𝟮𝟰 𝗝𝗮𝗻: Chahal spotted at dinner with a new girl, Shefali Bagga.
आरजे महवश ने शेयर की है एक क्रिप्टिक वीडियो
युजवेंद्र चहल को अनफॉलो करने के बाद आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक वीडियो भी शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने किसी नाम लिए बिना जमकर भड़ास निकाली. वीडियो में महवस ने कहा कि आप पहले खुद को फिक्स करो तब कुछ हो पाएगा. मैं उस हालत में नहीं हूं कि आपको मैं समझाऊं. इस वीडियो के बाद से चर्चा और भी तेज हो गई कि शायद चहल और महवश के रिश्ते में सच में दरार आई है.
View this post on Instagram
इसी दौरान शेफाली बग्गा के साथ स्पॉट किए जाने के बाद तो साफ हो गया कि अब चहल और महवश के बीच कुछ भी नहीं बचा है. बता दें कि पिछले साल चहल-धनश्री वर्मा के साथ तलाक के बाद आरजे महवश एकदम से लाइमलाइट में आ गईं थी. उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान चहल के साथ स्टेडियम में स्पॉट किया गया. इसके अलावा आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले चहल को मैच के दौरान महवश कई बार चीयर करते हुए भी दिखी थीं.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें