रायसेन में ब्रज मोहन रामकली गौ संरक्षण केंद्र का भूमिपूजन: डिप्टी CM शुक्ल ने बेसहारा गायों की देखभाल और संरक्षण पर जोर दिया – Raisen News

रायसेन में ब्रज मोहन रामकली गौ संरक्षण केंद्र का भूमिपूजन:  डिप्टी CM शुक्ल ने बेसहारा गायों की देखभाल और संरक्षण पर जोर दिया – Raisen News




प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को एक दिवसीय दौरे पर रायसेन पहुंचकर हलाली डेम के पास स्थित ब्रज मोहन रामकली गौ संरक्षण केंद्र में गौ-गोपाल मंदिर और गौ-स्तंभ का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के बाद उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा संसार की सबसे बड़ी सेवा है। शुक्ल ने बताया कि गाय का मूत्र और गोबर भी पूजा में काम आते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वे स्वयं रीवा के पास एक गोशाला चला रहे हैं, जिसमें 9 हजार से अधिक गायें हैं। उप मुख्यमंत्री ने गोमाता को पवित्रता का पर्याय बताया। उन्होंने कहा कि गोमाता की कृपा से ही सभी मनोरथ और संकल्प पूर्ण होते हैं, क्योंकि हमारी संस्कृति में गाय को माता का स्थान प्राप्त है और उनके शरीर में देवी-देवता वास करते हैं। इस दौरान उन्होंने गोपूजन कर गायों को गुड़ और चना भी खिलाया। उन्होंने उन बेसहारा गायों की देखभाल के महत्व पर जोर दिया, जिन्हें लोग अनुपयोगी मानकर सड़कों पर छोड़ देते हैं। शुक्ल ने कहा कि गोमाता की रक्षा से ही सृष्टि और मानव जाति का कल्याण संभव है। उन्होंने खेती के साथ गोमाता को बचाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने सरकार द्वारा बेसहारा गोवंश के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बताया कि गांवों और नगरों में गौशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है और प्रति गोवंश के लिए प्रतिदिन दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 40 रुपए कर दिया गया है। देखिए तस्वीरें…



Source link