भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने पूरी तरह से पकड़ बना कर रखी है. न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने बेहद ही घटिया प्रदर्शन किया है. मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड बन गया है. बता दें कि सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को हर्षित राणा ने वनडे सीरीज से लेकर टी20 सीरीज में मिलाकर ओवरऑल 5वीं बार चलता किया है. पहले मुकाबले में हर्षित को टीम ने नहीं रखा गया था इसके बावजूद जब उन्होंने वापसी करते हुए दूसरे टी20 मैच में कॉन्वे को चलता कर दिया. राणा के इस कारनामे के अलावा हार्दिक पांड्या की भी सराहना करनी होगी. उन्होंने ऐसा शानदार कैच लपका कि लोग थोड़ी देर के लिए ये भी भूल गए कि राणा ने कॉन्वे को पांचवीं बार अपने इंटरनेशनल करियर में आउट करने का काम किया है.
पांचवीं बार किया चलता
गौरतलब है कि अर्शदीप सिंह की इस मैच में बाहर बैठने की वजह से पहला ओवर हर्षित राणा फेंकने आए थे. साथ ही सामने स्ट्राइकर एंड पर डेवोन कॉन्वे बल्लेबाजी कर रहे थे. हर्षित राणा ने अपने कप्तान को निराश ना करते हुए कॉन्वे का पांचवीं बार अपने इंटरनेशनल करियर में शिकार कर लिया. राणा ने इससे पहले वनडे सीरीज के दौरान भी तीनों मुकाबले में डेवोन कॉन्वे को चलता किया था. इस विकेट की सबसे खास बात हार्दिक पांड्या का उड़ता हुआ कैच रहा. उनका शानदार कैच देखकर आप भी उनकी फील्डिंग के कायल हो जाएंगे.
कॉन्वे का खराब प्रदर्शन
हर्षित राणा ने अपने करियर में शानदार मुकाम हासिल कर लिया है. राणा का सामना कॉन्वे के साथ इस सीरीज पांचवीं बार हुआ और उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए 15 रन बनाकर खेल रहे कॉन्वे को एक और बार चलता किया. बता दें कि इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 3.80 का रहा है. कॉन्वे का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में फिफ्टी लगाई थी. उसके बाद वह कुछ खास नहीं कर सके हैं 16, 5, 0, 19 रन बनाए पाए.
राणा का टी 20 करियर
हर्षित राणा ने अपने टी20 करियर की शुरुआत 31 जनवरी 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ की थी. उन्होंने अपने अभी तक के करियर में 8 मैचों की 8 पारियों में 10.98 कि इकोनॉमी रेट से 9 विकेट लेने का कारनामा किया है. वहीं, उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/33 का रहा है. राणा ने अपने करियर की शुरुआत हाल ही में की थी. देखना दिलचस्प होगा अगर उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में मौका मिलता है, तो वह क्या करते हैं.
ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा और हरमनप्रीत को मिला बड़ा सम्मान, पद्म श्री से नवाजा गया