IND vs NZ 3rd T20I: खतरे में रोहित शर्मा का धांसू रिकॉर्ड, गुवाहाटी में सिर्फ 3 छक्के लगाकर इतिहास रच देंगे अभिषेक शर्मा

IND vs NZ 3rd T20I: खतरे में रोहित शर्मा का धांसू रिकॉर्ड, गुवाहाटी में सिर्फ 3 छक्के लगाकर इतिहास रच देंगे अभिषेक शर्मा


IND vs NZ 3rd T20I: टीम इंडिया के घातक ओपनर अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं. 2024 से लेकर अब तक उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं. अब वो एक और खास रिकॉर्ड की दहलीज पर हैं. अगर अभिषेक का बल्ला गुवाहाटी में होने वाले तीसरे टी20 में चल गया तो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक धांसू रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएगा. रोहित का ये रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभिषेक को सिर्फ 3 छक्कों की दरकार है. अब सवाल ये है कि आखिर ये रिकॉर्ड क्या है, जिसे अभिषेक सिर्फ 25 साल की उम्र में हासिल कर सकते हैं.

दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में होना है. तैयारी पूरी हो चुकी है. इस मैच में भारत जीत के साथ सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगा, क्योंकि वो पहले दोनों मैच जीत चुका है. पहले टी20 में अभिषेक ने 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी, जिसमें 8 छक्के शामिल थे, लेकिन दूसरे मैच में उनका खाता नहीं खुला था. अब बारी तीसरे टी20 की है, जिसमें 3 छक्के लगाते ही वो रोहित शर्मा का खास रिकॉर्ड ब्रेक कर देंगे.

आखिर क्या है ये धांसू रिकॉर्ड?

रोहित शर्मा के जिस खास रिकॉर्ड को अभिषेक तोड़ने के करीब हैं, वो न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कीर्तिमान है. रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी20 सीरीज में कुल 10 छक्के मारे थे. ये सीरीज 2021-22 में हुई थी, जिसमें रोहित ने 10 सिक्स और 11 चौके लगाए थे. रोहित के बाद इस लिस्ट में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर का नाम है, जिन्होंने 9-9 सिक्स मारे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


क्या इतिहास रच पाएंगे अभिषेक शर्मा?

जब अभिषेक शर्मा आज तीसरा टी20 खेलने मैदान पर उतरेंगे, तो 3 छक्के लगाकर वो रोहित का ये रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे. अभिषेक एक ही मैच में 8 छक्के लगा चुके हैं. अपने टी20 करियर में अभिषेक ने 34 पारियों में 81 छक्के ठोके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा नंबर एक पर हैं, जिन्होंने 27 सिक्स मारे हैं. अगर अभिषेक बचे हुए तीन टी20 मैचों में 20 और छक्के लगा देते हैं, तो इस मामले में भी वो रोहित से आगे निकलकर इतिहास रच देंगे.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: चोट ने ऐन वक्त पर तोड़ दिया सपना, वर्ल्ड कप से बाहर हो गए ये 4 स्टार खिलाड़ी



Source link