ऊंची घास में छिपा था टाइगर, पास पहुंच गया चीतल, तभी हुई एक आवाज, और… देखें बेहद रोमांचक Video
Kanha Tiger Reserve: मंडला जिले के विश्व प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व से एक रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कान्हा मैदान में करीब 8 साल का ताकतवर बाघ ‘जूनियर बजरंग’ (T-118) शिकार की घात लगाए बैठा दिखाई देता है. इसी दौरान ऊंची घास में छिपे बाघ के बेहद करीब एक चीतल पहुंच जाता है. कुछ ही सेकंड में वह शिकार होने ही वाला था, लेकिन खतरे का आभास होते ही चीतल ने अलार्म कॉल दी. बाघ भी उठा और शिकार दांव लगाया. फिर जो हुआ, वह बेहद रोमांचक रहा. ये अद्भुत दृश्य कैमरे में कैद हो गया. देखें Video